फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Administration engaged in removing street vendors, some councilors came forward to save

Mohali News: प्रशासन रेहड़ी-फड़ी हटाने में जुटा, कुछ पार्षद बचाने आए आगे

Mon, 19 Dec 2022 09:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Administration engaged in removing street vendors, some councilors came forward to save
मोहाली। निगम शहर को रेहड़ी-फड़ी से मुक्त कराने के लिए जुट गया है। इसके लिए गमाडा का भी सहयोग से लिया जा रहा है। गमाडा ने निगम को रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए चार साइट भी अलॉट कर दी हैं। वहीं, अब सत्ता के पक्ष के कुछ पार्षद इन रेहड़ी-फड़ीवालों के हक में उतर आए हैं।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना है कि अगर सारे शहर से सभी रेहड़ी-फड़ी हटाकर एक जगह की जाती है तो लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्हें हर छोटी-मोटी चीज जो अभी पास में ही मिल जाती है, उसके लिए काफी सफर तय कर गमाडा द्वारा तय की साइट में जाना होगा। इससे जहां उन्हें आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा और समय की बर्बादी भी होगी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, मोहाली में कई साल पहले 1054 रेहड़ी-फड़ी वालों को पहचान पत्र जारी किए गए थे लेकिन अगर हम अब देखें तो मोहाली में करीब 10 हजार रेहड़ी-फड़ी वाले काम कर रहे हैं। वहीं, गमाडा द्वारा दी गई रेहड़ी-फड़ी वालों के पुनर्वास के लिए दी गई जगह को निगम ने विकसित करते हुए वहां पर पक्के थड़े, शौचालय आदि का काम शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों को मिलती है सहूलियत
समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि शहर के हर वार्ड में 15 लोगों को रेहड़ी-फड़ी लगाने की अनुमति मिलनी चाहिए ताकि लोगों को सब्जी, फल और अन्य सामान आसपास मिल सके। सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल ने कहा कि शहर के इलाकों में लगने वाली रेहड़ियों के कारण वरिष्ठ नागरिकों को काफी सहूलियत मिलती है। उन्हें अपने घर के पास ही बढ़िया चीजें मिल जाती हैं और परेशान नहीं होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed