फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ADC orders builders to deposit outstanding property tax

बिजली पानी के बिना तड़प रहा शहर, हर तरफ मची हाहाकार

Sat, 11 Jun 2022 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
ADC orders builders to deposit outstanding property tax
जीरकपुर। भीषण गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बिजली पानी की समस्या इतनी बढ़ गई है कि शहर में हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। कहीं बिजली नहीं है और कहीं पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। यह दिक्कतें बिजली के लग रहे लंबे 12-14 घंटों के कट से आ रही है। गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, इस कारण तापमान 44 डिग्री पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में विभाग की ओर से 47 तक पहुंचने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। गर्मी के ऐसे मौसम में पानी और बिजली की सप्लाई बहुत जरूरी हो जाती है। जबकि शहर में बीते कुछ दिनों से बिजली की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। शहर में कुछ ऐसे इलाके भी हैं जिनमें पूरी रात लाइट नहीं आई और जिससे इन्वर्टर खत्म हो गए, मोबाइल चार्ज करने तक के लिए बिजली क्या इन्वर्टर का बैकअप भी नहीं बचा।
विज्ञापन

अभी तो नई सरकार ने बिजली मुफ्त नहीं की, बाद में क्या हाल होगा
वैसे तो पूरा शहर बिजली पानी की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन वीआईपी रोड की जयपुरिया सोसायटी, हरमिलाप नगर, ढकोली, कृष्णा एनक्लेव, गाजीपुर रोड पर स्थित सर्व मंगल एनक्लेव और बलटाना क्षेत्र में पूरी रात बिजली गुल रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि आप की सरकार की ओर से 300 यूनिट माफ करने का ऐलान किया गया है। अगर अभी यह हाल है तो बिजली मुफ्त होने के बाद क्या हाल होगा। उस समय तो बिजली मुश्किल से ही आएगी। गर्मी की तपस में लोगों का बुरा हाल हो चुका है, लोगों का कहना है कि शहर में इतनी बिल्डिंगें बन गई हैं कि पेड़ तक नजर नहीं आते, इस कारण गर्मी इतनी बढ़ गई है।
विज्ञापन

कृष्णा एनक्लेव निवासी शकुंतला देवी, पुष्पा रानी, करुणा डंगवाल, कमला जोशी, प्रियंका, पार्वती चंद, सुमन, कमलजीत कौर और राजरानी ने बताया कि अब तो बिना बिजली के घर में रहना मुश्किल हो गया है। बच्चे और बजुर्गों को न तो बाहर चैन मिल रहा है और न ही घर में बिजली के बिना रहा जा रहा है। बिजली के बिना घरों में बीमार लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। पूरी-पूरी रात बिजली गुल होने पर लोग पावरकॉम के खिलाफ नाराजगी भी जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि बहुत सारी जगहों पर ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए हैं, बावजूद इसके बिजली गुल ही रहती है। सोसायटीज के लोग घरों के बाहर बैठे बिजली का इंतजार करते देखे जा सकते हैं। वहीं गांवों की बात की जाए तो छत गांव में पूरी रात बिजली नहीं रही, यहां वीरवार और शुक्रवार को रात में बिजली न आने से लोग परेशान रहे। लोहगढ़ और गांव नगला में बिजली कि समस्या से लोग परेशान नजर आए। लोगों का कहना है कि जगह-जगह ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण बंद हो रहे हैं। यही हाल पटियाला रोड पर भी कॉलोनियों में रहा। रात को यहां कई बार बिजली गुल हुई। शहर में हर हिस्से में बिना बताए बिजली के कटों से लोग परेशान हैं और पावरकॉम विभाग बिना कोशिश और दिलासों के कुछ नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी में पानी को तरसे लोग
भीषण गर्मी के दौरान ढकोली क्षेत्र में पड़ती न्यू गणेश विहार कॉलोनी के लोग पिछले दो दिन से पानी कि समस्या से जूझ रहे हैं। इसका कारण भी लोग बिजली कटौती को ही बता रहे हैं। जबकि नगर काउंसिल भी उनकी मदद नहीं कर रही है और अब लोग खुद के पैसों से पानी के टैंकर मंगवाकर पानी की कमी दूर कर रहे हैं। स्थानीय निवासी संगीता, कविता, आशा, कुलविंदर कौर, जोरावर सिंह, सुनीता, किरपाल कौर आदि ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर तो टैंकरों से गुजारा किया जा रहा है लेकिन जो लोग दूसरी और तीसरी मंजिल पर बालटियां लेकर चढ़ रहे हैं उनके लिए बड़ी मुश्किल है। वहीं लोगों ने यह भी बताया कि न्यू गणेश विहार में न तो ट्यूबवेल है और न ही सप्लाई का कोई इंतजाम है। महिलाओं ने कहा कि यदि जल्द पानी कि समस्या का हल नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन संघर्ष तेज करना पड़ेगा।
कोट्स
हमारी सरकार को अभी दो महीने ही हुए हैं, जीरकपुर का ऐसा हाल पिछली सरकारों की ओर से किया गया है। बिल्डिंगें इतनी बना दी गई हैं कि लोगों को इनके हिसाब से सुविधा नहीं दी गई है। सबसे पहले पानी और फिर बिजली कि समस्या को हल किया जाएगा। गर्मी बहुत ज्यादा हो गई है पावरकॉम अधिकारियों को ट्रांसफार्मर की कैपेसिटी बढ़ाकर समस्या को हल करने के आदेश दे दिए गए हैं। बारिश के मौसम से पहले पहले बिजली पानी कि किल्ल्त को दूर कर दिया जाएगा। - कुलजीत रंधावा, हल्का विधायक डेराबस्सी।

कोट्स
आजकल जो बिजली के कट लगाए जा रहे हैं इसका कारण बिजली सप्लाई के हिसाब से ओवरलोडिंग है। जितनी बिजली है उसके हिसाब से खपत कई गुना है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है, विभाग की टीमें इसको दुरुस्त करने में लगी हुई हैं। इस पर काम किया जा रहा है।
-एचएस ओबराय, एक्सईएन पावरकॉम विभाग, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed