{"_id":"63f678c32f05e0e0f30b81a7","slug":"accused-of-theft-in-former-forest-officers-house-arrested-mohali-news-c-16-1-69516-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पूर्व वन अधिकारी के घर में हुई चोरी का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पूर्व वन अधिकारी के घर में हुई चोरी का आरोपी काबू
Thu, 23 Feb 2023 01:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Thu, 23 Feb 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
पूर्व वन अधिकारी के घर में हुई चोरी का आरोपी काबू
डेराबस्सी। मुबारकपुर पुलिस ने पिछले साल जून में गांव त्रिवेदी कैंप निवासी 78 वर्षीय पूर्व वन अधिकारी के घर में हुई चोरी के आरोपी को लाखों रुपये के चोरी के जेवरात सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की इस वारदात का पर्दाफाश किया है। एएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया और मुबारकपुर थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पिछले साल जून में पुलिस को दी शिकायत में वन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी महिंदर सिंह ने कहा कि 18 जून को वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ घर पर मौजूद थे। रात एक बजे चार युवक घर में घुसे और मारपीट कर बंधक बना लिया और घर से जेवर, पासपोर्ट, लाखों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए थे। उधर, एक अन्य मामले में पुलिस ने गांव महमदपुर निवासी गुरशरण दीप सिंह को गिरफ्तार किया, जिसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों में सतनाम उर्फ सती, आलिया उर्फ यामीन खान निवासी गांव अमलाला और गांव बेहडा निवासी काला शामिल थे।