फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accused of stealing bike of MLA and Municipal Inspector arrested

विधायक और नगर निगम इंस्पेक्टर की बाइक चुराने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Aug 2021 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing bike of MLA and Municipal Inspector arrested
मोहाली। थाना फेज-8 की पुलिस ने एक युवक को दोपहिया वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी से दो बाइक भी बरामद हुईं हैं, जो कि उसने चोरी के बाद अपने घर के पास ही छिपाई हुई थी। आरोपी की पहचान सन्नी निवासी फेज-11 के रूप में हुई है। वह नगर निगम में दर्जा चार मुलाजिम के रूप में काम करता है। इसके पकड़े जाने से पूर्व विधायक वनिंदर कौर लूंबा के घर के बाहर से चोरी हुई बाइक और नगर निगम के इंस्पेक्टर के घर से चोरी हुई बाइक का केस सुलझ गया। थाना फेज-8 की पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

इस संबंधी पुलिस को दी गई शिकायत में राजिंदर सिंह निवासी सैदपुर ने बताया था कि वह नगर निगम भवन में बतौर इंस्पेक्टर तैनात हैं। उनकी बाइक नगर निगम दफ्तर की पार्किंग से चोरी हो गई है। इसी तरह विधायक वनिंदर कौर लूंबा ने भी घर के बाहर से बाइक चोरी की शिकायत पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली और जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर दोनों बाइक बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed