{"_id":"613684b68ebc3e679d6d2006","slug":"accused-for-assaulting-kharar-mohali-news-pkl425915034","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के आरोप में 25 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के आरोप में 25 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। सिटी पुलिस ने मुंडी खरड़ के नजदीक हुए एक झगड़े में 25 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शकीला पत्नी छोटा निवासी बंगाला बस्ती मुंडी खरड़ ने बताया कि वह राखी के दिन अपने मायके अहमदगढ़ गई थी। जब वह वापस आई तो उसके पति छोटा ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। इस कारण वह वापस अपने मायके अहमदगढ़ चली गई। यहां उसके मायके वालों ने उसका अस्पताल में इलाज करवाया। शकीला ने बताया कि जब वह 2 सितंबर को अपने मायके वालों के साथ पुलिस चौकी सन्नी एनक्लेव पहुंची तो वहां से उन्हें पुलिस थाना सदर में बुलाया गया।
जब वह पुलिस थाना सदर में जा रहे थे तो गिलको वैली मुंडी खरड़ के पास उनके साथ बंगाला बस्ती के रहने वाले लाडा, मोतीराम, रिंकू, राजा, राणी, छोटा, बिल्ला, सलीम, काली, काला, पहाड़, कैदों, चन्नीं, मनी, ज्ञान, सलमा, मोनू, गांधी, बौबी, दीपक, परवीना, हमरा लंबू, गांधी, लाली, लंबू के लड़के आदि ने तलवारों और डंडों से उन पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। हमलावरों ने उसके कई परिजनों को सड़क पर घसीटते हुए ईंटों से वार किए। उसने बताया कि इस हमले के उनके पास सभी सबूत मौजूद हैं। खरड़ पुलिस ने शकीला के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद