फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   accident nurse died

बाइक सवार दो स्टाफ कर्मचारियों को बस ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 03 Oct 2019 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
accident nurse died
जीरकपुर। इंडस अस्पताल में काम करते दो कर्मचारियों को जीरकपुर से वापस लौटते समय हरियाणा रोडवेज की बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। इकट्ठा हुए लोगों ने तेज रफ्तार बसों पर लगाम कसने की मांग की।
विज्ञापन

हादसा चंडीगढ़-अंबाला सड़क पर डिकेथलोन के सामने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ। इस हादसे में बाइक सवार इंडस अस्पताल के दो कर्मचारियों को हरियाणा रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में इंडस अस्पताल की नर्स गुरप्रीत कौर (24) के सिर के ऊपर बस का टायर चढ़ने से मौके पर ही मौत हो गई। वह आनंदपुर साहिब की रहने वाली थी और फिलहाल डेराबस्सी में रह रही थीं।
विज्ञापन

दूसरा कर्मचारी जसविंदर सिंह जो इंडस अस्पताल में ही कार्यरत है गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक गुरप्रीत कौर के चाचा थमन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी भतीजी इंडस अस्पताल में कार्यरत है और डेराबस्सी में किराये पर रह रहती थी। सुबह वो और उनकी भतीजी बेस्ट प्राइज से खरीदारी करने के लिए बाइक पर सवार होकर जीरकपुर गए थे। वापसी में वह अपने साथी कर्मचारी के मोटरसाइकिल पर डेराबस्सी लौट रही थी तो जीटी रोड पर डिकेथलोन के पास हरियाणा रोडवेज की बस चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वह उनके पीछे बाइक पर जा रहे थे। सड़क पर गिरते ही गुरप्रीत कौर का सिर बस के टायर के नीचे आ गया जबकि उसका साथी घायल हो गया। एक्सीडेंट के बाद दोनों को डेराबस्सी ले जाया गया। जांच के बाद डाक्टरों ने गुरप्रीत कौर को मृत घोषित कर दिया। दूसरे कर्मचारी को दाखिल कर लिया गया है। पुलिस ने गुरप्रीत कौर के चाचा थमन सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed