फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accident in under construction Imperio project: DC orders GMADA to investigate

निर्माणाधीन इम्पीरियो प्रोजेक्ट में हादसा : डीसी ने गमाडा को दिए जांच के आदेश

Tue, 10 Jun 2025 11:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accident in under construction Imperio project: DC orders GMADA to investigate
मोहाली। सेक्टर-68 स्थित इम्पीरियो मोहाली नामक व्यावसायिक परियोजना में डबल बेसमेंट की खुदाई के दौरान हुए हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। इस घटना में सड़क किनारे की मिट्टी खिसकने से फुटपाथ और सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसकी चपेट में आकर एक गाड़ी और ट्रांसफार्मर भी बेसमेंट के अंदर गिर गए थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए डीसी कोमल मित्तल ने गमाडा को तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन गमाडा के अधिकारियों को आदेश हैं कि वे मौके पर जाकर इसकी जांच करें और रिपोर्ट बनाकर दें। उसके बाद इस पूरे घटनाक्रम में जिसकी भी गलती मिलेगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को बिजली विभाग को भी इस हादसे के बाद हुए नुकसान को लेकर काफी जद्दोजहद करनी पड़ी, ताकि इलाके में बिजली की सप्लाई प्रभावित न हो। इस हादसे के बाद बिजली का ट्रांसफार्मर खंभे समेत धंस गया था।
विज्ञापन




कंपनी ने शुरू किया रिटेनिंग वॉल बनाना
हादसे के अगले दिन ही इम्पीरियो मोहाली प्रोजेक्ट में कंपनी ने क्षतिग्रस्त किनारे पर मिट्टी की बोरियां लगाकर रिटेनिंग वॉल बनाने का काम शुरू कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि बेसमेंट की खुदाई करते समय ही रिटेनिंग वॉल बनाना बेहद आवश्यक होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब खुदाई के दौरान किनारों से मिट्टी हटाई जाती है, तो दूसरी तरफ के वजन को सहारा देने के लिए साथ-साथ रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है, तो मिट्टी खिसकने और क्षेत्र के धंसने का खतरा बना रहता है, जैसा कि इस मामले में देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भरपाई कंपनी से करवाएगा निगम
निगम कमिश्नर परमिंदर पाल सिंह ने साफ कहा है कि प्रोजेक्ट के काम के दौरान जो नुकसान फुटपाथ और सड़क का हुआ है, उस नुकसान की भरपाई संबंधित कंपनी से ही करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह बिल्डिंग गमाडा के अधिकार क्षेत्र में आती है, इसलिए गमाडा को भी जांच और कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed