{"_id":"629a6b1c0d49005c5a244b20","slug":"absconding-by-snatching-the-car-on-the-basis-of-weapons-in-film-style-mohali-news-pkl4525807126","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी स्टाइल में हथियारों के दम पर कार छीनकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मी स्टाइल में हथियारों के दम पर कार छीनकर हुए फरार
विज्ञापन

आरोपियों ने पहले सवारी बनकर कार करवाई थी बुक
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। फिल्मी स्टाइल में पहले कुछ लोगों ने एक कार किराए पर ली। इसके बाद रास्ते में पेशाब करने के लिए ड्राइवर से कार खड़ी करवाई। फिर हथियारों के दम पर चालक से मोबाइल व कार छीनकर फरार हो गए। इस संबंधी कार चालक दीपक कुमार वासी कंबाला थाना सोहाना की शिकायत पर सदर खरड़ थाने की पुलिस ने गुरचरण सिंह, सुखविंदर सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि आरोपी कहां के रहने वाले इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
पीड़ित ने बताया कि वह ऑल्टो कार चलाता है। 31 मई को सोहाना अस्पताल के सामने वह सवारी का इंतजार कर रहा था। सुबह सवा तीन बजे उनके पास तीन व्यक्ति आए। चुन्नी जाने के लिए उसकी कार बुक करके वे चुन्नी की तरफ चल पड़े। जब वह झंजेड़ी के पास पहुंचे तो अगली सीट पर बैठे व्यक्ति ने उसे पेशाब करने के लिए गाड़ी रोकने को कहा। इस दौरान पीछे सीट पर बैठे व्यक्ति ने उन्हें एकदम गले से पकड़ लिया। साथ ही अगली सीट वाले व्यक्ति ने एकदम दातर उसकी गर्दन पर लगा दिया। फिर गाड़ी से उतरने का इशारा किया। इसके बाद आरोपी उसकी कार व उसकी जेब मे पड़ा फोन तक ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केेेस दर्ज कर लिया है।