फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A youth was held hostage and his iPhone, gold chain, cash and bike were looted

Mohali News: युवक को बंधक बनाकर आईफोन, सोने की चेन, नकदी और बाइक लूटी

Tue, 27 May 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
A youth was held hostage and his iPhone, gold chain, cash and bike were looted
जीरकपुर। रात को 12 बजे ड्यूटी से लौट रहे एक युवक को बंधक बनाकर कार सवार चार लोगों ने आईफोन, गले से सोने की चेन, चार हजार कैश और पल्सर मोटरसाइकल लूट ली। इस दौरान हमलावरों ने यूपीआई से 34 हजार रुपये यूपीआई भी करवाए। आरोपी युवक को सवा घंटे अपनी कार में घुमाते रहे। रविवार रात को हाई ग्राउंड नाभा जाने वाली रोड पर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 304 /3, 3 (5) के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मनीष कुमार ने बताया की वह जीरकपुर में प्राइवेट जॉब करता है। रात करीब 12 बजे अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था। हाई ग्राउंड नाभा को जाने वाली सड़क पर पहुंचा तो वहां काले रंग की कार खड़ी थी। उसमें चार युवक थे। उन्होंने उसे रोककर कार में बैठा लिया। इसके बाद उसको पीटना शुरू कर दिया। उसकी गर्दन पर चाकू रखकर लुटेरों ने पहले मोबाइल का पिन पूछा। इसके बाद यूपीआई से 34 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

इसके बाद किसी से 50 हजार रुपये और डलवाने को कहा। मना करने पर मारपीट करने लगे। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने शोर सुनकर गाड़ी रोककर उसकी मदद करनी चाही, लेकिन लुटेरों ने उसे धमकाकर वहां से भगा दिया। सवा घंटा गाड़ी में घुमाने के लुटेरे उसे सड़क पर छोड़कर चले गए। जाते समय उसका मोबाइल, गले से सोने की चेन, चार हजार कैश और पल्सर मोटरसाइकल भी लेते गए। शिकायतकर्ता ने राहगीर की मदद से पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed