फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A youth was cheated of Rs 79,000 in the name of sending him abroad

Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से 79 हजार की ठगी

Thu, 03 Jul 2025 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
A youth was cheated of Rs 79,000 in the name of sending him abroad
लांडरां/बनूड़। विदेश भेजने के नाम पर एक बेरोजगार युवक से 79 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई है। नजदीकी गांव लुहांड के मनवीर सिंह (20) पुत्र जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह विदेश जाने का इच्छुक था। मार्च 2025 को उसे नोएडा के एक ट्रैवल एजेंट के दफ्तर से फोन आया। फोन पर बात करने वाली महिला ने बताया कि उसे कुवैत जाने का वीजा मुफ्त में दिया जाएगा और मेडिकल का ही खर्च लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद अप्रैल में उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-43 से मेडिकल करवाने के लिए दोबारा फोन आया। इसके बाद उसने सेक्टर-43 से मेडिकल करवाया जहां उसने चार हजार रुपये मेडिकल फीस अदा की। मेडिकल के बाद कुछ दिन बाद उसका वीजा आया। उसे कहा गया कि वीजा कुवैत से भेजा गया है जिसकी वह जांच भी करवा सकता है और 51 हजार रुपये का भुगतान 12 घंटे के अंदर ऑनलाइन कर दें। जब उसने 51 हजार रुपये का भुगतान किया तो कहा गया कि टिकट दो से चार दिन बाद आएगा।
विज्ञापन

जब टिकट नहीं आया तो उसने कार्यालय में फोन किया। उसे बताया गया कि दूतावास को क्लियरेंस करवाना है, खाते में ऑनलाइन 24 हजार रुपये जमा करवा दो, टिकट 15 अप्रैल का हो गया है और बाहर जाने की तैयारी कर लें। पीड़ित युवक ने बताया कि 14 अप्रैल को जब उसने फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ था। एजेंट के अन्य नंबरों पर फोन किया गया तो वे भी बंद मिले। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed