फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A young man who passed B.Tech was caught with heroin and drug money

बीटेक पास एक युवक हेरोइन व ड्रग मनी समेत गिरफ्तार

Wed, 05 Jan 2022 01:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
A young man who passed B.Tech was caught with heroin and drug money
मोहाली। एसटीएफ ने बीटेक पास एक युवक को 550 ग्राम हेरोइन समेत दबोच लिया है। आरोपी की पहचान नवजोत सिंह उर्फ शेरा निवासी पठानकोट, हाल निवासी जीरकपुर में रूप में हुई है। एसटीएफ ने आरोपी युवक से 4500 रुपये ड्रग मनी भी बरामद की है और एसटीएफ के फेज-4 स्थित थाने में केस दर्ज किया है। एसटीएफ के अधिकारियों ने कहा कि आरोपी के नेटवर्क की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी की सप्लाई चेन तोड़ी जा रही है। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी नशे की सप्लाई करने आ रहा है। इस पर एसटीएफ की टीम ने नाका लगाकर चेकिंग के दौरान उसे दबोच लिया। पुलिस ने उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि आरोपी पुरानी कारें बेचने-खरीदने का काम करता था और यहां किराए के मकान में रह रहा था। वह जम्मू-कश्मीर से हेरोइन खरीदकर यहां सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed