{"_id":"6834d182b013af018207c6e6","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-consuming-sulphas-accused-his-in-laws-of-forcing-him-to-do-so-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129468-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सल्फास खाकर युवक ने की आत्महत्या, ससुरालपक्ष पर लगाया मजबूर करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सल्फास खाकर युवक ने की आत्महत्या, ससुरालपक्ष पर लगाया मजबूर करने का आरोप
विज्ञापन
खरड़। एक युवक ने ससुराल पक्ष पर सल्फास खाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को वायरल किया है। इस मामले में सिटी खरड़ पुलिस ने युवक के सास सुरिंदर कौर सहित चार लोगों पर बीएनएस की धारा 108 (आत्महत्या के लिए मजबूर करना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक की पहचान बलवीर सिंह उर्फ बाउंसर निवासी सेक्टर-52 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। बलवीर सिंह शादी के बाद से खरड़ किराये के मकान में रह रहा था। बलवीर सिंह सेक्टर-32 में टैक्सी स्टैंड पर काम करता था।
बलवीर सिंह की करीब 12 साल पहले मंजीत कौर से लव मैरिज हुई थी। उसका ससुराल खरड़ में हैं। शादी के बाद से ही वह खरड़ में ससुराल से कुछ दूरी पर किराये के मकान में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। काफी दिनों से उसकी पत्नी के साथ अनबन चल रही थी। 22 मई को बलवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें उसने कहा है कि मेरी मौत का बदला जरूर लेना। पुलिस ने मृतक के परिवार के बयान पर कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया है।