फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A woman who had come to pay obeisance in Devi Nagar had her purse stolen; the thief was arrested.

Mohali News: देवी नगर में माथा टेकने आई महिला का पर्स चोरी, चोर गिरफ्तार

Wed, 29 Oct 2025 12:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
A woman who had come to pay obeisance in Devi Nagar had her purse stolen; the thief was arrested.
डेराबस्सी। गांव देवी नगर में एक चोरी की घटना सामने आई है। देवी नगर गांव में स्थित बाबा की दरगाह पर एक महिला माथा टेकने आई थी। इस दौरान एक चोर ने मौके का फायदा उठा उसका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में नकदी, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी कागजात थे। घटना के तुरंत बाद महिला ने शोर मचाया। दरगाह के पास मौजूद लोगों ने चोर का पीछा किया। ग्रामीणों की सतर्कता के चलते कुछ दूरी पर चोर को पकड़ लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने चोर की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो में चोर ने बताया कि वह डेराबस्सी में फल-फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। हरिपुर हिंदुआ गांव में रहता है। लोगों ने चोर की पिटाई करने के बाद महिला का पर्स वापस दिलवाया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed