{"_id":"6015c53c8ebc3e088e393d02","slug":"a-woman-including-her-son-went-to-haldwani-after-domestic-crisis-mohali-news-pkl402368476","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू क्लेश में घर से बेटे समेत गई महिला हल्द्वानी में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू क्लेश में घर से बेटे समेत गई महिला हल्द्वानी में मिली
विज्ञापन
हल्द्वानी में मिली महिला बच्चे और पति के साथ।
- फोटो : ??????
मोहाली। वीआईपी सिटी से लापता हुई एक महिला व उसके छह साल के बेटे को मोहाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तलाश कर परिवार को सौंप दिया। एसपी गुरजोत सिंह कलेर की टीम ने साइबर सेल की मदद से मां-बेटे की तलाश की और उन्हें हल्द्वानी में ढूंढ निकाला। मामला गृह क्लेश का था।
मोहाली के सेक्टर-70 निवासी महिला पति के साथ विवाद होने के बाद अपने छह साल के बेटे को लेकर घर से लापता हो गई। पत्नी व बेटे के लापता होने की रिपोर्ट उसके पति ने थाना मटौर में दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और इसकी जांच एसपी गुरजोत सिंह कलेर को सौंपी गई।
एसपी कलेर ने साइबर सेल की मदद से महिला का मोबाइल को ट्रैक किया, जिससे उनकी लोकेशन मिली। इसके बाद पुलिस लगातार महिला को ट्रैक करती रही। मोहाली पुलिस महिला को ट्रैक करते हुए उसकी लोकेशन पर हल्द्वानी पहुंची और महिला और उसके बेटे को ढूंढ लिया। महिला और बेटे को पुलिस मोहाली ले आई। यहां पति-पत्नी की काउंसिलिंग करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।