फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A Volvo bus carrying passengers overturned after colliding with a truck and an oil tanker, injuring 22 passengers

Mohali News: यात्रियों से भरी वॉल्वो बस ट्रक व तेल के टैंकर से टक्कर लगने के बाद पलटी, 22 यात्री घायल

Sat, 16 May 2026 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
A Volvo bus carrying passengers overturned after colliding with a truck and an oil tanker, injuring 22 passengers
जीरकपुर। छत लाइट पॉइंट पर शुक्रवार अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे यात्रियों से भरी एक वॉल्वो बस एक ट्रक फिर तेल से भरे टैंकर से टकरा गई। हादसे में 22 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। बस मनाली से दिल्ली जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकालना पड़ा। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से 17 लोगों को गंभीर चोट लगने की वजह से सेक्टर-32 के जीएमसीएच रेफर किया गया। हादसे में एक युवक का हाथ कट जाने की वजह से उसे पीजीआई रेफर किया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस चालक की लापरवाही सामने आ रही है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी साहिल ने बताया कि वह राजपुरा से जीरकपुर की ओर आ रहा था। उसी दौरान ट्रक चालक राहुल कुमार ट्रैफिक लाइट पर धीमी गति से चौराहा पार कर रहा था। छत लाइट पॉइंट पर ट्रैफिक सिग्नल ऑरेंज मोड पर था। इसी दौरान एयरपोर्ट चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रही वोल्वो बस ने आगे चल रहे तेल के टैंकर को ओवरटेक करने की कोशिश की। जल्दबाजी में चालक ने सामने से क्रॉस कर रहे ट्रक को नहीं देखा और बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद तेल का टैंकर भी बस से टकरा गया। दोहरी टक्कर के कारण बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे के समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे
बस में करीब 35 यात्री सवार थे। हादसे के समय अधिकतर यात्री नींद में थे। इस कारण कई लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बस पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्री सीटों के नीचे दब गए, जबकि कई घायल बस के अंदर फंस गए। एसएसएफ कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बस के शीशे तोड़े और एक-एक कर यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत एंबुलेंस और एसएसएफ के वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में 18 वर्षीय विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका हाथ कट जाने की सूचना सामने आई है। डॉक्टरों के मुताबिक उसका हाथ किसी भारी हिस्से के नीचे दबने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उसकी सर्जरी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घायल पहुंचे जीएमसीएच-32
जीएमसीएच-32 रेफर किए घायलों में 18 वर्षीय मिशाल निवासी केरल, 28 वर्षीय सूरज निवासी बिहार, 20 वर्षीय राहुल निवासी मुंबई, 22 वर्षीय गुलशन निवासी हरियाणा, 28 वर्षीय सिया निवासी करनाल, 18 वर्षीय मोहम्मद एमएन निवासी केरल, 27 वर्षीय बिलाल निवासी केरल, 28 वर्षीय मौसिन निवासी केरल, 42 वर्षीय हितेश कटारिया निवासी मध्य प्रदेश, 28 वर्षीय अजमल निवासी केरल, 18 वर्षीय रोशन निवासी केरल, 25 वर्षीय राहुल निवासी केरल और 18 वर्षीय शहजाद निवासी केरल शामिल हैं।

अस्पताल में अलर्ट मोड पर पहुंचीं मेडिकल टीमें
जीएमसीएच-32 प्रशासन के अनुसार सभी घायल मरीजों को सुबह करीब पांच बजे अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही इमरजेंसी, ऑर्थोपेडिक्स और सर्जरी विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर पहुंच गईं। डॉक्टरों ने डिजास्टर मैनेजमेंट और इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत घायलों का तुरंत उपचार शुरू किया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि घायलों की रजिस्ट्रेशन, क्लीनिकल जांच, एक्स-रे और अन्य जरूरी रेडियोलॉजिकल टेस्ट कराए। मरीजों को दर्द से राहत देने और निगरानी की पूरी व्यवस्था की गई। अधिकांश घायलों को हल्की और मध्यम श्रेणी की चोटें आई थीं, जिनमें सूजन, कट और ब्लंट ट्रॉमा शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार किसी भी मरीज को आईसीयू में भर्ती करने या आपातकालीन सर्जरी की आवश्यकता नहीं पड़ी। उपचार के बाद 15 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जबकि दो मरीज अस्पताल से औपचारिक डिस्चार्ज प्रक्रिया पूरी किए बिना चले गए।


पुलिस ने शुरू की जांच
एएसपी जीरकपुर गजलप्रीत कौर ने बताया कि सूचना मिलते ही जीरकपुर थाना पुलिस और एसएसएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटनाग्रस्त बस, ट्रक और तेल टैंकर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर हादसे की जांच कर रही है। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed