फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A total of 1,34,761 metric tonnes of wheat was purchased in the district

Mohali News: जिले में कुल 1,34,761 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

Sun, 18 May 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
A total of 1,34,761 metric tonnes of wheat was purchased in the district
मोहाली। गेहूं खरीद सीजन में जिला मोहाली 100 प्रतिशत उठान के साथ पहले स्थान पर रहा है। डीसी कोमल मित्तल ने बताया कि 15 मई को खरीद कार्य पूरा होने के बाद जिला की मंडियों में कुल 1,34,761 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। उन्होंने बताया कि इस खरीद के साथ-साथ पंजाब सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिला मोहाली ने 100 प्रतिशत लिफ्टिंग भी पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार लुधियाना जिले का पूर्वी लुधियाना हिस्सा, जिसे विभाग की ओर से पूर्वी और पश्चिमी दफ्तरों में बांटा गया है, गेहूं उठान में भी पंजाब में पहले स्थान पर आया है। इनके बाद लुधियाना पश्चिम, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब जिलों में उठान का प्रतिशत सबसे अधिक है। उन्होंने क्रमशः 99.75, 98.09 और 96.45 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed