फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A scrap dealer was robbed of thirty thousand rupees and a mobile phone at gunpoint. When he resisted, he was beheaded

Mohali News: कट्टा दिखाकर स्क्रैप डीलर से तीस हजार रुपये और मोबाइल लूटा, विरोध किया तो सिर फोड़ा

Fri, 20 Feb 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A scrap dealer was robbed of thirty thousand rupees and a mobile phone at gunpoint. When he resisted, he was beheaded
मोहाली। गांव बलौंगी में जनता अस्पताल के पास चार युवकों ने पिस्टल दिखाकर स्क्रैप डीलर से नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर एक आरोपी ने तेजधार हथियार से दुकानदार के सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। पांच जगह से स्क्रैप डीलर का सिर फट गया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से .315 बोर का कट्टा और दो कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजन निवासी बड़माजरा के रूप में हुई है जबकि उसके तीन साथी अज्ञात हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दांऊ निवासी प्रेम चंद शाह करीब 30 वर्षों से परिवार सहित क्षेत्र में रह रहा है। वह बलौंगी में स्क्रैप की दुकान चलाता है। 17 फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे चार युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि आते ही एक युवक ने प्रेम चंद शाह पर पिस्टल तान दी, जबकि दूसरे ने तेजधार हथियार से उनके सिर पर वार कर दिया। घायल प्रेमचंद शाह ने जान बचाने की गुहार लगाकर गल्ले की चाबी हमलावरों को सौंप दी। इसके बाद आरोपी गल्ले से करीब 30 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तीन आरोपी बाइक पर मौके से भाग निकले, जबकि एक आरोपी को प्रेमचंद शाह ने लोगों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना बलौंगी पुलिस ने इस संबंध में 18 फरवरी को आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी राजन निवासी बड़ माजरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से .315 बोर का कट्टा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed