{"_id":"68ceef6622e517fd9d071610","slug":"a-scam-at-a-cooperative-bank-has-sparked-a-demand-for-the-mds-removal-and-a-heated-exchange-between-victims-and-the-former-vice-chairman-mohali-news-c-71-1-spkl1025-133692-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: को-ऑपरेटिव बैंक में घोटाला, एमडी को हटाने की मांग, पीड़ितों-पूर्व वाइस चेयरमैन में हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: को-ऑपरेटिव बैंक में घोटाला, एमडी को हटाने की मांग, पीड़ितों-पूर्व वाइस चेयरमैन में हुई नोकझोंक
विज्ञापन
मोहाली। फेज-2 की मार्केट में को-ऑपरेटिव बैंक के एमडी और अन्य अधिकारियों के खिलाफ एकत्रित पंजाब अगेंस्ट करप्शन और लोकहित मिशन के प्रतिनिधियों ने शनिवार को घोटाले के मामले में कार्रवाई की मांग की है। जब प्रतिनिधियों ने बैंक के बाहर प्रेस कांफ्रेंस की तो माहौल गरमा गया। बैंक के एक पूर्व वाइस चेयरमैन, पार्षद और आप विधायक के करीबी सुखदेव सिंह पटवारी से विवाद हो गया। शनिवार को मोहाली को-ऑपरेटिव बैंक के एमडी और अन्य अधिकारियों के खिलाफ पंजाब अगेंस्ट करप्शन और लोकहित मिशन के प्रतिनिधियों ने बैंक में हुए घोटालों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी।
पंजाब अगेंस्ट करप्शन के प्रवक्ता सतनाम सिंह दांऊ ने पंजाब सरकार से मांग की कि बैंक के मौजूदा एमडी जो बैंक में हुए भ्रष्टाचार में शामिल हैं, को हटाया जाए और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि मोहाली जिले में इस बैंक की 21 शाखाएं हैं, जिनमें हेराफेरी करके लोगों के पैसों का गबन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान फर्जी होम लोन बांटे गए और शाखाओं के नवीनीकरण तथा फर्नीचर की खरीद-फरोख्त में बड़े पैमाने पर घोटाले किए गए। उन्होंने बताया कि जब लोगों को 9 बैंक अधिकारियों द्वारा गबन किए गए पैसों के बारे में पता चला तो पीड़ित लोगों ने जिले की सियालवा शाखा के बाहर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था।
हंगामे के बाद बैंक के ऑडिट अधिकारी ने जांच में बैंक के कुछ अधिकारियों को दोषी पाया, लेकिन केवल एक अधिकारी जसवीर सिंह और प्रॉपर्टी डीलर रणजोध सिंह और राजू सिंह पर मिलीभगत का मामला दर्ज किया गया।उन्होंने बताया कि अब तक उस शाखा द्वारा ठगे 145 पीड़ितों में से 88 लोगों को 281.53 लाख रुपये मूलधन और 16.04 लाख रुपये ब्याज सहित वापस किए जा चुके हैं और दर्जनों अन्य पीड़ितों को करोड़ों रुपये वापस किए जाने बाकी हैं।
विज्ञापन
एमडी ने आरोपों को निराधार बताया
बैंक की एमडी प्रगति जग्गा ने कहा कि उन पर लगे आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि सियालवा शाखा में घोटाले का मामला सामने आया था, इसके बाद संबंधित कर्मचारी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था।