फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A sand-gravel-laden tipper collided with a transformer, breaking poles and disrupting power supply.

Mohali News: रेत-बजरी से भरा टिप्पर ट्रांसफार्मर से टकराया, खंभे टूटे, बिजली आपूर्ति ठप

Sun, 23 Nov 2025 11:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
A sand-gravel-laden tipper collided with a transformer, breaking poles and disrupting power supply.
डेराबस्सी। डेराबस्सी-बरवाला रोड स्थित गांव सैदपुरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब रेत-बजरी से भरा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराया। हादसे में ट्रांसफार्मर समेत पांच बिजली के खंभे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 6 बजे बरवाला की ओर से आ रहा टिप्पर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे बिजली के खंभों से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई पोल एक-दूसरे पर गिर पड़े और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद कई जगह बिजली की तार जमीन पर गिर गईं। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन से मांग की है कि चालक और वाहन मालिक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।
विज्ञापन




पूरे इलाके की बिजली गुल

बिजली विभाग के जेई गुरकमल सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर के फटने और पोल टूटने से पूरे इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तारों को सुरक्षित तरीके से हटाया और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब चार से साढ़े चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इससे पूर्व तारों के जमीन पर गिरने से ग्रामीणों में काफी दहशत रही। लोगों ने तुरंत बिजली विभाग और प्रशासन को सूचना दी और हादसा स्थल के आसपास लोगों को दूर रहने की अपील की। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर बिजली कटने से किसी बड़ी अनहोनी से बचाव हो गया।
विज्ञापन




तेज रफ्तार टिपरों पर उठे सवाल
स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में भारी वाहनों, खासतौर पर रेत-बजरी से भरे टिप्परों की बेपरवाह रफ्तार पर कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि ये वाहन गांव और आबादी वाले इलाकों से बहुत तेजी में गुजरते हैं। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि टिप्परों की स्पीड पर नियंत्रित किया जाए और आबादी वाले क्षेत्रों में इनके प्रवेश पर सख्त नियम बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed