फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A road made of ten crores could not bear even a single rain

दस करोड़ से बनाई सड़क एक बरसात के बाद गई टूट

Sat, 02 Jul 2022 02:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
A road made of ten crores could not bear even a single rain
मोहाली। करीब दस करोड़ की लागत से बनाई फेज-11 से स्पाइस चौक वाली एक साइड की सड़क पहले ही मानसून में जवाब दे गई। वीरवार हुई बारिश के कारण जगह-जगह सड़क टूट गई और गड्ढे में तब्दील हो गई। इस कारण सड़क में से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि नगर निगम की दलील यह है कि अभी तक सड़क पर पक्के तौर पर प्रीमिक्स नहीं डाला गया है। वहीं दूसरी ओर विधायक कुलवंत सिंह भी सीवरेज और सड़क बनाने के काम को लेकर विजिलेंस जांच की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, फेज-11 बावा व्हाइट हाउस से लेकर स्पाइस चौक तक करीब दस किलोमीटर सड़क पर सीवरेज लाइन डालने का काम करीब तीन साल पहले शुरू किया गया था। इसके लिए सड़क तोड़कर पाइपलाइन बिछाई गई थी। सीवरेज लाइन डालने के बाद सड़क काफी समय तक बंद रही। इसके बाद निगम के मेयर ने सड़क बनाने का काम शुरू करवा दिया। अलग-अलग समय पर अस्थायी रूप से सड़क बनाकर वाहन चालकों के लिए खोल दी गई थी परंतु वीरवार को हुई बारिश से सड़क अलग-अलग स्थानों पर जवाब दे गई जबकि 17 जून 2022 को ही मेयर जीती सिद्धू द्वारा ओल्ड अमरटैक्स चौक से लेकर स्पाइस चौक तक सड़क का निर्माण कर वाहन चालकों के लिए शुरू की थी। वहीं फेज-7 में सड़क किनारे जमीन धंस गई। कुंभड़ा लाइटों से लेकर फेज-11 बावा व्हाइट हाउस तक बनी सड़क भी जगह-जगह से टूट जाने के कारण लोगों को आवाजाही दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोट्स :::
सड़क पर अभी फाइनल प्रीमिक्स नहीं डाला गया था। सड़क बनाने से लेकर देखभाल तक का सारा जिम्मा पांच साल के लिए कंपनी को ही सौंपा गया है। मौसम साफ होते ही कंपनी इसे ठीक करेगी। -अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed