{"_id":"67f577a70c9944dca907285f","slug":"a-relative-couple-robbed-jewelry-worth-lakhs-and-6300-us-dollars-from-an-nri-woman-mohali-news-c-71-1-mli1005-127620-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एनआरआई महिला से रिश्तेदार दंपती ने लाखों के गहने और 63 सौ अमेरिकन डॉलर हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एनआरआई महिला से रिश्तेदार दंपती ने लाखों के गहने और 63 सौ अमेरिकन डॉलर हड़पे
विज्ञापन
मोहाली। एनआरआई महिला से लाखों रुपये के गहने और 63 सौ अमेरिकन डॉलर हड़पने के आरोप में पुलिस ने शिकायत पर पीड़ित के रिश्तेदार दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान जोहनप्रीत सिंह और उसकी पत्नी रमन घुम्मन निवासी पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट सेक्टर-88 के रूप में हुई है। आरोपियों को पुलिस ने बीएनएस की धारा 316(2), 61(2) के तहत नामजद किया है।
एनआरआई राजिंदर कौर रंधावा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 जनवरी को अमेरिका से भारत आना था, इसलिए उसने अपनी बहन बलविंदर कौर के बेटे जोहनप्रीत सिंह को अमेरिका से फोन किया और एक फ्लैट किराए पर लेने के लिए कहा।
जोहनप्रीत सिंह ने अपनी ही सोसाइटी में फ्लैट नंबर-703 टावर ए4, पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट किराये पर लिया। इसके लिए जोहनप्रीत सिंह ने फ्लैट के मालिक को 1.80 हजार रुपये दे दिए। छह हजार रुपये फ्लैट की सफाई करवाने के लिए दे दिए। राजिंदर कौर रंधावा 7 जनवरी को अमेरिका से मोहाली किराये के फ्लैट में आई। 8 जनवरी को राजिंदर कौर रंधावा की भतीजी संदीप कौर की बेटी नीतू की रिंग सेरेमनी थी।
विज्ञापन
राजिंदर कौर रंधावा के बयान के अनुसार 8 जनवरी को समराला जाने से पहले राजिंदर कौर रंधावा ने परमजीत कौर के सामने जोहनप्रीत सिंह और उसकी पत्नी रमन घुम्मन को 6300 अमेरिकी डॉलर, चार बालियों वाला एक सोने का सेट, नौ तौले के तीन सोने के सेट, एक हीरे का सेट 1.20 लाख रुपये, 11 सोने की चूड़ियां 11 तौले, सोने की चेन एक तौला, दो सोने के कंगन कुल 2.5 तौला, एक तौला की दो बालियां, एक अंगूठी मेहरून रंग, 50 हजार रुपये नकद, अमेरिकी पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड (सिटी पैक), डेबिट कार्ड (डेज बैंक) और ड्राइविंग लाइसेंस उसे दे दिया। इसके बाद दंपती उक्त गहने और रुपये लौटाने में आनाकानी करने लगे। इसके बाद राजिंदर कौर रंधावा के बयान के अनुसार जोहनप्रीत सिंह और रमन घुम्मन ने आज तक सामान नहीं लौटाया है। उन्होंने बंगलुरु जाने के बारे में झूठी कहानी गढ़ी थी। पीड़ित ने इस मामले के बारे में एनआरआई थाने में शिकायत दी थी जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।