फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A registry was done in Banur under the Anywhere Registry Scheme

Mohali News: एनीवेयर रजिस्ट्री योजना के तहत बनूड़ में हुई एक रजिस्ट्री

Wed, 30 Apr 2025 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A registry was done in Banur under the Anywhere Registry Scheme
इस योजना के तहत लोग अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में संपत्ति का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं
विज्ञापन

लांडरां/बनूड़। राज्य सरकार द्वारा मोहाली जिले में एनीवेयर रजिस्ट्री योजना शुरू कर दी गई है। इसके तहत उप तहसील बनूड़ में एक रजिस्ट्री की गई। इस योजना के तहत लोग अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में संपत्ति का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
उप तहसील बनूड़ के नवनियुक्त तहसीलदार संदीप कुमार ने बताया कि लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने मोहाली में यह योजना शुरू की है। इस योजना के तहत अर्जी नवीस उप-तहसील बनूड़ के कार्यालय में ही उपलब्ध है। इस योजना के तहत रजिस्ट्री लिखने के 500 और अपॉइंटमेंट के 500 रुपए लगेंगे। इस प्रकार कोई भी व्यक्ति मात्र 1000 रुपए में अपनी रजिस्ट्री करा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा तहसील कार्यालय में ही स्टाम्प ड्यूटी टिकट ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता करमजीत सिंह हुलका ने कहा कि इस योजना का आम लोगों को काफी लाभ मिलेगा। यह नीति लोगों को रजिस्ट्री के लिए किसी निश्चित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जाने की बाध्यता से मुक्त करेगी और लंबी कतारों से भी बचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed