फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A photo of a female astrologer was morphed and made viral, and a case has been filed against a brother and sister

Mohali News: महिला ज्योतिष की फोटो से छेड़छाड़ कर किया वायरल, भाई-बहन पर मामला दर्ज

Mon, 22 Sep 2025 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
A photo of a female astrologer was morphed and made viral, and a case has been filed against a brother and sister
मोहाली। एक महिला ज्योतिषी की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में साइबर क्राइम पुलिस ने भाई-बहन पर मामला दर्ज किया है। महिला ज्योतिषी की शिकायत पर मोहाली निवासी हर्ष कौर और उसके भाई रवि को आईटी एक्ट और धमकी देने की धाराओं के तहत नामजद किया गया है। आरोपियों ने महिला को जान से मारने की भी धमकी दी है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी की साइबर पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

महिला ज्योतिषी ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए की हर्ष कौर और उनका पूरा परिवार उनसे अपनी कुंडली की जानकारी लेते रहते हैं। काफी अरसे से वह उनके संपर्क में है। कुछ समय से हर्ष कौर को गलतफहमी है कि उसके पति के साथ उनकी दोस्ती है। इस बात को लेकर हर्ष कौर का उनके प्रति व्यवहार ठीक नहीं चल रहा था। कुछ दिन पहले वह हर्ष कौर के घर गई थी। वहां पर हर्ष कौर का भाई रवि पहले से मौजूद था। महिला ज्योतिष का आरोप है कि कुछ मामूली बातचीत के बाद रवि ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उस पर पिस्टल तान दी। उसने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद उसे पता चला कि दोनों भाई-बहन ने उसकी फोटो से छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। महिला ज्योतिष ने बताया कि वह अपने दफ्तर और घर में अकेली रहती है। हर्ष कौर और उसके भाई से उसे जान का खतरा है। उनका आरोप है कि इससे पहले भी उस पर हमला करने का प्रयास किया जा चुका है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। महिला ज्योतिष का आरोप है कि उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसकी छवि को समाज में खराब करने की कोशिश की गई है जिससे उसके काम पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed