{"_id":"67d08b07d4844ea24c08fd8c","slug":"a-newborn-baby-girl-was-found-in-a-garbage-heap-in-an-empty-plot-in-dhakoli-mohali-news-c-71-1-mli1005-126518-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ढकोली में खाली प्लाॅट में कूड़े के ढेर में मिली नवजन्मी बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ढकोली में खाली प्लाॅट में कूड़े के ढेर में मिली नवजन्मी बच्ची
विज्ञापन
ढकोली में कूड़्रे के ढेर में मिली बच्ची। संवाद
जीरकपुर। शहर में एक बार फिर ममता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चंद घंटे पहले नवजन्मी बच्ची को उसकी मां ढकोली के गुरु नानक नगर इलाके के श्मशान घाट के पास कामधेनु सोसाइटी के एक खाली प्लाॅट में छोड़कर चली गई। यह बच्ची साड़ी के एक कपड़े में लिपटी थी।
बच्ची को कुछ समय के लिए ढकोली सीएचसी में डॉक्टरों की ऑब्जरवेशन में रखा गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची का जन्म दो घंटे पहले ही हुआ था। डॉक्टरों ने एक महिला को बुलाकर बच्ची को दूध पिलाया और उसके कपड़े बदले। फिर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। पुलिस को इसकी शिकायत दे दी है।
दरअसल, दोपहर करीब सवा तीन बजे करियाना दुकानदार नरेश फौजी ने बच्ची को देखा और सीएचसी ढकोली में आशा वर्कर रणजीत कौर को फोन पर सूचना दी। रणजीत कौर मौके पर पहुंची और बच्ची को उठाकर सीएचसी ले आई। सूचना देनेे के बाद साढ़े बजे तक भी ढकोली अस्पताल में जांच करने कोई पुलिस मुलाजिम नहीं पहुंचा। इस क्षेत्र के आसपास के लोग सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे हैं, जिससे बच्ची की पहचान हो सके।
विज्ञापन
इस मामले की सूचना पहुंची है और ड्यूटी ऑफिसर बलजीत सिंह कुछ देर बाद मौके पर पहुंच जाएंगे और कार्रवाई करेंगे। हमने इसकी जानकारी डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन अफसर को भी सूचित कर दिया है। -प्रीत कमल सिंह, डीएसपी-कम-एसएचओ थाना ढकोली