फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A new 220 kV grid will be installed in Zirakpur, providing relief from electricity problems

Mohali News: जीरकपुर में लगेगा 220 केवी का नया ग्रिड, बिजली समस्या से मिलेगी राहत

Fri, 12 Sep 2025 12:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
A new 220 kV grid will be installed in Zirakpur, providing relief from electricity problems
जीरकपुर। शहरवासियों के लिए राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से बिजली कटौती और ओवरलोड की समस्या झेल रहे जीरकपुर में अब 220 केवी का बड़ा ग्रिड लगाने की तैयारी चल रही है। नगर परिषद और पावरकॉम के अधिकारियों ने इसके लिए करीब चार एकड़ जमीन चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया है। यह ग्रिड बनने के बाद शहर में बिजली आपूर्ति सुचारू होगी और गर्मियों में होने वाली ओवरलोड की दिक्कत काफी हद तक खत्म हो जाएगी। नगर परिषद जीरकपुर के एमई चरणपाल सिंह का कहना है कि शहर में नया बिजली ग्रिड लगना है, इसके लिए हमने बिजली विभाग को नाभा व दयालपुरा में दो जगह दिखाई है। जहां उनको ठीक लगेगा वह जगह उनको दे दी जाएगी।
विज्ञापन

पावरकॉम अधिकारियों के अनुसार इस समय जीरकपुर में 66 केवी के चार ग्रिड संचालित हैं। गर्मियों के दौरान बढ़ते बिजली उपभोग के कारण ये ग्रिड बार-बार ओवरलोड हो जाते हैं, जिससे बार-बार ट्रिपिंग और बिजली कटौती की समस्या आती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए 220 केवी क्षमता वाला नया ग्रिड बेहद जरूरी है। नया ग्रिड लगाने के लिए नगर परिषद और पावरकॉम के अधिकारियों ने हाल ही में दो संभावित स्थानों का निरीक्षण किया। इनमें गांव नाभा साहिब की जगह सबसे उपयुक्त मानी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस जगह पर ग्रिड स्थापित होने से जीरकपुर ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों को भी फायदा मिलेगा। नए ग्रिड की एक विशेष योजना यह है कि इसे शहर के अन्य ग्रिडों से आपस में जोड़ा जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि अगर किसी एक ग्रिड पर अचानक लोड बढ़ता है, तो दूसरे ग्रिड से आपूर्ति देकर बिजली कटौती को रोका जा सकेगा। यह इंटर-कनेक्टेड सिस्टम पूरे शहर की बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाएगा।
विज्ञापन

पावरकॉम अधिकारियों ने बताया कि 220 केवी का यह प्रोजेक्ट पूरा करने में करीब एक से डेढ़ साल का समय लगेगा। जमीन चयन और अन्य तकनीकी मंजूरियों के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ग्रिड तैयार होने पर जीरकपुर में बढ़ते बिजली उपभोग को आसानी से संभाला जा सकेगा और गर्मियों में होने वाली बार-बार की कटौती से राहत मिलेगी। कुल मिलाकर, 220 केवी का नया ग्रिड जीरकपुर और आसपास के इलाकों के लिए ऊर्जा आपूर्ति की रीढ़ साबित होगा, जिससे भविष्य में बिजली से जुड़ी परेशानियों में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। नगर परिषद जीरकपुर के एमई चरणपाल सिंह ने बताया कि शहर में नया बिजली ग्रिड लगना है, इसके लिए बिजली विभाग को नाभा व दयालपुरा में दो जगह दिखाई है। जहां उनको ठीक लगेगा वह जगह उनको दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed