फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A moving truck got entangled in a cable, a jolt caused a power pole to fall on a car, disrupting the supply of four feeders.

Mohali News: चलता ट्रक केबल में फंसा, झटका लगने से कार पर गिरा बिजली का खंभा, चार फीडरों की आपूर्ति चरमराई

Sun, 23 Nov 2025 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
A moving truck got entangled in a cable, a jolt caused a power pole to fall on a car, disrupting the supply of four feeders.
जीरकपुर। पटियाला रोड पर गुरुद्वारा नाभा साहिब के सामने वीआईपी रोड की ओर जाने वाले मोड़ पर शनिवार सुबह एक चलता ट्रक सड़क के ऊपर से गुजर रहे बिजली के मोटे केबल में फंस गया। जोरदार झटका लगने से केबल को रोकने वाले दो खंभे टूटकर नीचे खड़े एक कार पर जा गिरा। कार में एक बच्चा समेत चार लोग सवार थे। इस हादसे में कार की अगली सीट पर बैठे बुजुर्ग खुश जिंदल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद उनको सिंहपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। बिजली के तार टूटने से लोहगढ़, वीआईपी रोड, ग्रीन लोटस और दयालपुरा सहित पांच फीडरों की सप्लाई प्रभावित हुई है। बिजली कर्मचारियों ने चार घंटेे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू करवाई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह हिमाचल नंबर (HP12 L 5217) का ट्रक पटियाला रोड से वीआईपी रोड की तरफ जा रहा था। ट्रक में सरिया लोड था। ट्रक के ऊपर एक सरिया बाहर निकला हुआ था। जैसे ही ट्रक वीआईपी रोड की तरफ जाने लगा तो सरिया बिजली के चार मोटे केबलों के संपर्क में आ गया। सरिया बिजली के केबलों में बुरी तरफ फंस गया। ट्रक ने जैसे ही जोर लगाया सड़क किनारे केबलों को रोकने के लिए लगाए बिजली के दो खंभे भरभरा कर गिर गए। एक खंभा राजस्थान नंबर (RJ45 CM 9850) की कार पर जबकि दूसरा कार के पीछे जा गिरा। बिजली के खंभे गिरते से आसपास चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने कार में सवार लोगों को जैसे-जैसे बाहर निकाला। कार में चार लोग सवार थे। आगे वाली सीट पर बुजुर्ग खुश जिंदल बैठे थे। उनको गंभीर चोटें आई हैं। खुश जिंदल मेहर अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका के पिता बताए जा रहे हैं। कार में बैठे अन्य में खुश जिंदल की पत्नी, बेटा और पात्र सुरक्षित हैं। हादसे के समय वहां से गुजरने वाली एक ब्रेजा कार नंबर (पीबी70एम3474) पर भी बिजली की केबल गिर गई थी। गनीमत यह रही कि उस कार को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

हादसे के कारण पटियाला रोड व आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रही। ट्रक चालक भारी केबल को तोड़ देने से लोहगढ़, वीआईपी रोड, ग्रीन लोटस और दयालपुरा सहित पांच फीडरों की सप्लाई प्रभावित हुई। सभी फीडरों को दोपहर बाद बहाल कर दिया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। खंभे व तारों को हुए नुकसान की भरपाई चालक से करवाई जाएगी और वाहन नंबर के आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राकेश भाटिया, एसडीओ, बिजली विभाग जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा केबल में फंसने से बिजली का खंभा गिरने से हुई है। हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल है। उनकी हालत चिंताजनक है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - बलराज सिंह, जांच अधिकारी, थाना जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed