फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A man rented a showroom and sent fake bank receipts, defrauding a man of over 1.3 million rupees

Mohali News: शोरूम किराए पर लेकर भेजे फर्जी बैंक रसीदें, 13 लाख से ज्यादा ठगे

Tue, 13 Jan 2026 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
A man rented a showroom and sent fake bank receipts, defrauding a man of over 1.3 million rupees
मोहाली। फर्जी बैंक ट्रांसफर रसीदों और बाउंस चेक से 13 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एससीओ-15, सेक्टर-82 मोहाली में किराए और बिजली बिल की राशि हड़पने के आरोप में चंडीगढ़ निवासी अमरेश कुमार पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बलविंदर सिंह निवासी गांव पापड़ी जिला मोहाली ने बताया कि उन्होंने अगस्त 2023 में अमरेश कुमार पांडे को शोरूम 72,500 रुपये मासिक किराए पर दिया था।
विज्ञापन

शुरू के करीब पांच माह का किराया आरोपी ने चेक के माध्यम से अदा किया, लेकिन इसके बाद मार्च 2024 से किराया देना बंद कर दिया। जब किराए के चेक बैंक में लगाए गए तो वे लगातार बाउंस होते रहे। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने भरोसा दिलाने के लिए बैंक ट्रांसफर के फर्जी स्क्रीन शॉट भेजे, जिससे उन्हें लगा कि राशि खाते में आ रही है। जून 2025 में बैंक स्टेटमेंट जांचने पर पता चला कि फरवरी 2023 के बाद कोई भी भुगतान नहीं हुआ। इस दौरान आरोपी शोरूम खाली कर सामान लेकर भागने की कोशिश करता पाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने जानबूझकर फर्जी बैंक रसीदें और स्क्रीनशॉट तैयार कर शिकायतकर्ता को गुमराह किया।
विज्ञापन

बाद में आरोपी ने आपसी समझौते के तहत 4-4 लाख रुपये के चेक दिए, जिनमें से एक चेक बाउंस हो गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकियां देने लगा। मामले की प्रारंभिक जांच थाना आईटी सिटी पुलिस और डीएसपी सिटी-2 को की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed