फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A man going home on a scooter after finishing work at the hotel was hit by a car, died.

Mohali News: होटल से काम खत्म कर स्कूटी पर घर जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 12 Dec 2023 10:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:49 AM IST
विज्ञापन
A man going home on a scooter after finishing work at the hotel was hit by a car, died.
गांव संतेमाजरा के पास हुआ हादसा, थाना सदर खरड़ पुलिस ने जांच की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खरड़। गांव संतेमाजरा के पास एक स्कूटी सवार को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। वहीं कार चालक फरार हो गया। आकाशदीप मल्होत्रा वासी बल्लोमाजरा की शिकायत पर कार के नंबर के आधार पर थाना सदर खरड़ पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


आकाशदीप ने बताया कि नौ दिसंबर को उनके होटल में काम करने वाला समीर रात करीब साढ़े आठ बजे छुट्टी के बाद स्कूटी पर घर जा रहा था। वह भी कार से उसके पीछे चल रहे थे। गांव संतेमाजरा के पास पीछे से तेज रफ्तार में गाड़ी आई। उसने ओवरटेक करते हुए समीर की स्कूटी में टक्कर मार दी, जिस कारण समीर गिर गया। उसे काफी चोटें लगीं। हादसे के बाद लोग वहां इकट्ठा हो गए और उन्होंने कार का नंबर भी नोट कर लिया। वहीं कार चालक फरार हो गया। समीर को घायल हालत में राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के जरिए फेज-6 अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उन्होंने थाना सदर खरड़ पुलिस थाने में आकर कार का नंबर बताकर लापरवाही से कार चलाने वाले चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस अब कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed