फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A kidnapping case stemming from a debt dispute, police rescued the abducted youth and arrested three accused

Mohali News: कर्ज के विवाद में अपहरण, पुलिस ने अपहृत युवक को छुड़ाकर तीन आरोपी किए गिरफ्तार

Sun, 15 Feb 2026 02:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A kidnapping case stemming from a debt dispute, police rescued the abducted youth and arrested three accused
खरड़। जिला पुलिस ने कर्ज के विवाद में अपहृत युवक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से 12 घंटे के भीतर रिहा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह ने बताया कि 13 फरवरी को दीपक कुमार चंदेल, निवासी बेहड़बगवाला, जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश), हाल निवासी खरड़ ने थाना सिटी खरड़ में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने और उसके दोस्त ऋभव शर्मा ने अपने जानकार नेहा को खरड़ में सैलून खोलने के लिए 12.50 लाख रुपये ब्याज पर सागर से दिलवाए थे। इसकी गारंटी उन्होंने ली थी। रुपये लौटाने में देरी होने के कारण दीपक और ऋभव ने अपने दोस्त सागर को करीब 10.50 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

सागर 12.50 लाख रुपये 9 प्रतिशत ब्याज सहित वापस करने का दबाव बना रहा था। इसी विवाद के चलते सागर ने अपने दोस्त प्रिंस उर्फ अंकित डाका और पूर्व मलिक के साथ मिलकर ऋभव शर्मा का अपहरण कर लिया। पुलिस ने 14 फरवरी को मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों सागर, प्रिंस उर्फ अंकित डाका और पूर्व मलिक को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान अपहृत युवक ऋभव शर्मा को सुरक्षित बरामद किया गया। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई बलेनो कार भी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को 15 फरवरी को अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed