फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A firm front of forest workers reached Mohali for 90 days in Patiala's Nabha

पटियाला के नाभा में 90 दिन चला वन कर्मचारियों का पक्का मोर्चा पहुंचा मोहाली

Fri, 01 Oct 2021 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
A firm front of forest workers reached Mohali for 90 days in Patiala's Nabha
मोहाली। वीरवार को वन कर्मचारियों की ओर से सेक्टर-68 के फॉरेस्ट कांप्लेक्स के बाहर अपनी मांगों को लेकर पक्का मोर्चा लगाया गया। इसमें पंजाब के विभिन्न जिलों से पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी शामिल हुए। इनकी मांग है कि वह लंबे समय से वन विभाग में ठेके पर काम करते आ रहे हैं और अब उन्हें विभाग में स्थायी किया जाए। इस दौरान वन विभाग के मुलाजिमों ने मोहाली में रोष रैली भी निकाली। इसके बाद उन्होंने पक्का मोर्चा लगाकर वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

वन कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष जत्थेदार अमरीक सिंह, प्रदेश महासचिव जसवीर सिंह शिरा और राज्य वित्त सचिव शिव कुमार की अध्यक्षता में वन भवन कार्यालय मोहाली के सामने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। पक्का मोर्चे को संबोधित करते हुए बलबीर सिंह, जसविंदर सिंह सूजा, रविकांत, केवल किशन गढ़शंकर, विरसा सिंह और गुरदीप मुक्तसर ने कहा कि वन विभाग में तीन साल से काम कर रहे कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का की जाए, साथ ही 2006 से पहले भर्ती हुए कर्मचारियों को भी जल्द स्थायी करके अन्य योजना के तहत फंड भी दिया जाए। वन कर्मचारी यूनियन के कन्वीनर के जसविंदर सिंह सूजा ने बताया कि पिछले 90 दिन से हमारी यूनियन पंजाब के वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के निवास पर पक्का मोर्चा लगाकर बैठी है। ऐसे में वहीं मंत्री साहब को पद से हटाए जाने के बाद हमारी यूनियन ने मोहाली आकर पक्का मोर्चा लगाने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि वीरवार की रैली के बाद मोहाली वन विभाग के ईओ सुखदेव सिंह को यूनियन की ओर से मांगपत्र दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही इन मांगों को पंजाब सरकार तक पहुंचाएंगे। ऐसे में यूनियन का मानना है कि अगर उनकी मांगे मानी नहीं गई, तो संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed