फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A fire broke out in a bakery warehouse at night, causing panic; 30 vehicles extinguished the fire.

Mohali News: रात को बेकरी के गोदाम में लगी आग, मचा हड़कंप, 30 गाड़ियों ने बुझाई

Sun, 30 Nov 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a bakery warehouse at night, causing panic; 30 vehicles extinguished the fire.
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी स्थित प्लॉट नंबर-एफ 232 बेकरी सामग्री के होलसेल गोदाम में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों से 30 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने का प्रयास शनिवार दोपहर तक जारी रहा। सबसे राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फायर अधिकारी ने बताया कि गोदाम मालिक के पास फायर एनओसी थी या नहीं इसकी जांच की जाएगी। गोदाम में आग बुझाने वाले उपकरण नहीं थे। कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद कंपनी ने सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं किया था। अब फायर विभाग अपनी रिपोर्ट नगर निगम को भेजेगा, जिसके बाद नियमों का उल्लंघन करने पर बिल्डिंग को सील करने की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात अचानक आग की लपटें उठती देख आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई लोग घरों से बाहर निकल आए। आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं। मौके पर पहुंचे फायर कर्मचारियों ने लगातार कई घंटों की मशक्कत के बाद आग को काफी हद तक नियंत्रित किया। फिलहाल फायर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गोदाम मालिकों से सुरक्षा चूक के कारणों को लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसे से इंडस्ट्रियल एरिया के अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी चिंता का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है, नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह सामान जलकर हुआ राख
कंपनी मालिकों के अनुसार गोदाम में रखे बेकरी का सामान, साबुन, वाशिंग सोप, वाशिंग पाउडर, कोल्डड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक, पैक्ड गुड्स और अन्य स्टॉक पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन फायर विभाग का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका है। गोदाम में बिजली के कई जोड़ खुले हुए थे, जो आग लगने का कारण बन सकते हैं। फायर ऑफिसर सुरेश कुमार के अनुसार आग पर काबू पाना काफी मुश्किल साबित हुआ। उन्होंने बताया सुबह 4 बजे आग की सूचना मिली थी। हालांकि गोदाम में आग शुक्रवार रात को लगी लेकिन पहले चरण में आग को काफी हद तक बुझा दिया गया था, लेकिन अंदर मौजूद भारी मात्रा में ज्वलनशील सामान के कारण आग दोबारा भड़क उठी। गोदाम के अंदर पानी भर जाने से भी टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed