{"_id":"66de448a4a1558f0310be324","slug":"a-fight-broke-out-while-playing-cricket-when-he-went-to-intervene-the-youth-attacked-him-mohali-news-c-71-1-mli1005-119172-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: क्रिकेट खेलते हुआ झगड़ा, बीचबचाव करने गए तो युवकों किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: क्रिकेट खेलते हुआ झगड़ा, बीचबचाव करने गए तो युवकों किया हमला
विज्ञापन
जीरकपुर। लोहगढ़ में क्रिकेट खेलने के दौरान युवकों के बीच हुए झगड़े में बीचबचाव करने आए एक युवक पर करीब 12 युवकों ने पीटकर तलवार से हमला कर दिया। इस मामले की शिकायत घायल ने पुलिस को दे दी है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को नामजद कर कुल 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इस मामले में नामजद आरोपियों की पहचान सोढी निवासी लोहगढ़ और प्रिंस निवासी भबात के रूप में हुई है। बाकी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 118(1), 115(2), 126(1), 191(3) व 190 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में साहिल कुमार निवासी सिग्मा सिटी लोहगढ़ ने बताया कि वह तीन भाई हैं। इनमें सागर 16 और छोटा भाई 7 वर्ष का है। सागर अक्सर लोहगढ़ स्थित गुरद्वारा साहिब में खेलने के लिए जाता था। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति का उसके मोबाइल पर फोन आया कि उसके भाई सागर की लड़ाई हो गई है। इस दौरान वह जानकर गुरकीरत सिंह लांबा के साथ खड़ा था और उसको साथ लेकर वह मौके पर स्वास्तिक विहार के ट्रिनिटी अस्पताल के पास पहुंच गया।
वहां करीब 10-12 युवक खड़े थे। उसका भाई सागर अपने दोस्त हर्षित उर्फ कुकी के साथ पहुंच गया। तभी एक एक्टिवा पर तीन युवक आए, इनमें से युवक सोढी लोहगढ़ के हाथ में तलवार थी। उसने आते ही मुझे घेर लिया और मेरे ऊपर तलवार से हमला कर दिया। जैसे ही उसने तलवार से वार किया तो उसने अपनी बाजू आगे कर ली। इससे तलवार उसकी कलाई पर लगी और वह नीचे धरती पर गिर गया। इसके बाद उनके सभी 10-12 साथी भी उस पर टूट पड़े और डंडो और लात घूंसों से उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
उनसे बचने के लिए वह अस्पताल के कमरे में घुस गया और कुंडी लगाकर जान बचाई। इसके बाद सभी हमलावर चले गए तो उसके दोस्त गुरकिरत सिंह लांबा अस्पताल में आया और उसका प्राथमिक इलाज निजी अस्पताल से करवाने के बाद जीएमसीएच सेक्टर 32 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया। यहां से वह मोहाली फेस 6 के सिविल अस्पताल में आ गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि यह सब उसके भाई सागर के दोस्त हर्षित कुकी के प्रिंस निवासी भबात के साथ हुए झगड़े के कारण हुआ है। उनके खिलाफ शिकायत देकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने दो नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।