फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A famous YouTuber received a threat demanding a ransom of one crore rupees

Mohali News: मशहूर यू-ट्यूबर को मिली धमकी, एक करोड़ की मांगी रंगदारी

Sun, 16 Nov 2025 11:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
A famous YouTuber received a threat demanding a ransom of one crore rupees
जीरकपुर। मशहूर यू-ट्यूबर एनफ्लुएंसर अरमान मलिक को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने उससे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। हालांकि अरमान मलिक का कहना है कि उन्हें पहले भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने बाकायदा जीरकपुर पुलिस को इसकी शिकायत दी है। अरमान मलिक का कहना है कि उन्हें विदेशी नंबरों से लगातार एक महीने से धमकियां मिलती आ रही हैं हालांकि रंगदारी मांगने वालों ने किसी भी गैंगस्टर का नाम इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन अरमान मलिक को उनके बच्चों को मारने की धमकी भी मिल रही है।
विज्ञापन


अरमान का कहना है कि वह दुबई में अपनी पत्नी कर्तिका और बच्चों के साथ गए थे। उन्हें विदेशी नंबरों से कॉल आए लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाए। अरमान ने कहा कि रंगदारी मांगने वालों के पास उनकी पत्नी व दोस्तों तक के नंबर हैं। जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो उनकी पत्नी कर्तिका को फोन कर रंगदारी मांगी गई। उन्हें कहा गया कि अरमान से उनकी बात करवाई जाए। जब उन्होंने इसे भी नजर अंदाज किया तो उन्होंने उसकी पत्नी पायल को फोन कर रंगदारी मांगी जब वह उनकी बात नहीं माने तो उन्होंने उसके दोस्त सूरज भाटिया के नंबर पर कॉल कर रंगदारी मांगी।
विज्ञापन

अरमान मलिक का कहना है कि उन्हें वॉयस नोट भेजे गए हंै। उनसे 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और कहा गया कि अगर उनकी डिमांड पूरी नहीं हुई तो वह उसे चमत्कार दिखा देंगे। उन्हें एक्शन दिखाने की बात भी कही गई। यहां तक की उनके बच्चों को मारने की धमकी तक दी जा रही है। उन्होंने सबूतों के साथ जीरकपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। अरमान मलिक का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन उन्हें बार-बार फोन कर रंगदारी मांगकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्हें 30 लाख और 5 लाख रुपए रंगदारी देने की धमकियां मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अरमान मलिक को पहले भी धमकियां मिली थी जिसके आधार पर पहले ही जीरकपुर थाने में मामला दर्ज किया हुआ है। अब दोबारा धमकी मिलने पर वह थाने आए थे। उनकी इस शिकायत और पहले की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।

सतिंदर सिंह, एसएचओ थाना जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed