फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A drug smuggler, including a pistol bought by selling heroin, was arrested

पुलिस ने पकड़ा नशा तस्कर, हेरोईन बेचखरीदी पिस्टल..

Fri, 10 Jun 2022 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
A drug smuggler, including a pistol bought by selling heroin, was arrested
हेरोइन बेचकर खरीदी पिस्तौल सहित एक नशा तस्कर काबू
विज्ञापन

कब्जे से लाखों की ड्रग मनी और .32 बोर की पिस्टल व कारतूस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली/खरड़। नशों की तस्करी करने वालों खिलाफ चलाई मुहिम तहत पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस को 5.80 लाख की ड्रग मनी, .32 बोर की पिस्टल, 5 कारतूस, 50 ग्राम हेरोइन और वजन करने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की है। आरोपी की पहचान निखिल शर्मा निवासी पटियाला के रूप में हुई, जिसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस सहित आर्म्स एक्ट की धाराओं तहत केस दर्ज कर लिया। इस मामले की पुष्टि एसएसपी विवेकशील सोनी ने की है।
जानकारी के मुताबिक बीती 6 जून को पुलिस की तरफ से गोल्ड होम्स सोसायटी के पास नाका लगाया गया। इस दौरान सूचना मिली कि उक्त युवक नशे की खेप सप्लाई करने आ रहा है, जिसके बाद निखिल पुलिस नाके को देख रुक गया। दूसरी ओर, पुलिस ने शक के आधार पर निखिल को पकड़ लिया, उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन के अलावा पिस्टल, कारतूस, इलेक्ट्रॉनिक मशीन और लाखों रुपये की नकदी बरामद हुई। वहीं, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह लंबे समय से नशा तस्करी के कारोबार कर रहा है और यह धंधे में लुधियाना का मनप्रीत, होशियारपुर के सुनील और जसमीत सिंह उर्फ लक्की की मदद से करता है। मनप्रीत, सुनील और जसमीत उसके पास हेरोइन पहुंचाने का काम करते हैं, जिसको वह खरड़ और मोहाली में युवाओं को सप्लाई करता है। हेरोइन सप्लाई के धंधे से होने वाली कमाई से उसने एक फ्लैट किराए पर लिया है और उक्त बरामद हुआ पूरा सामान भी नशा सप्लाई करके बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed