फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A dog and three cattle died due to toxic waste, Deputy Mayor took strict action

Mohali News: जहरीले कचरे से कुत्ता और तीन मवेशियों की मौत, डिप्टी मेयर ने की सख्त कार्रवाई

Mon, 21 Jul 2025 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
A dog and three cattle died due to toxic waste, Deputy Mayor took strict action
मोहाली। बलौंगी-चंडीगढ़ फ्लाईओवर के नीचे फैले कचरे ने जानलेवा रूप ले लिया है। जहरीला कचरा खाने से यहां तीन मवेशियों की मौत हो गई है। एक पशु के नीचे दबने से एक कुत्ते की भी मौत हो गई। डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने हालात का जायजा लेकर चिंता जताई है। डिप्टी मेयर ने बताया कि इलाके के कुछ लोग दूध देने वाले पशुओं को दिनभर खुला छोड़ देते हैं। पशु आसपास बिखरे कचरे में मौजूद जहरीला सामान खा लेते हैं। शाम को यही लोग इन मवेशियों से दूध निकालते हैं। स्थानीय लोगों ने भी हालात पर चिंता जताई है। भारत ट्रांसपोर्ट के मालिक रजिंदर सिंह और उनके बेटे कमलदीप सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे जब वे यहां से गुजरे तो एक गाय मरी पड़ी थी। दो घंटे बाद लौटे तो तीन मवेशी और एक कुत्ता मृत मिला। पास ही स्थित एक रिजॉर्ट के मालिक पवन कुमार ने बताया कि वे हर 10-15 दिन में जेसीबी बुलाकर सफाई करवाते हैं, लेकिन कुछ ही दिन बाद यहां फिर से कूड़े का अंबार लग जाता है। यह प्रशासन की सीधी जिम्मेदारी है कि वह इस पर नियंत्रण करें। डिप्टी मेयर बेदी ने डिप्टी कमिश्नर से भी अपील की है कि वे निजी तौर पर इस मामले में दखल देकर यहां कूड़ा फेंकने की प्रक्रिया को रोकने और लापरवाह पशुपालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed