फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A doctor riding a bike was killed after being hit by a car; the driver fled

Mohali News: कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, चालक भागा

Sat, 17 Jan 2026 02:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
A doctor riding a bike was killed after being hit by a car; the driver fled
मोहाली। फेज-8 क्षेत्र के सेक्टर-69 स्थित दून स्कूल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत हो गई। मृतक की पहचान डॉ. गगनदीप सिंह निवासी सेक्टर-71 मोहाली के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई सिमरनदीप सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे डॉ. गगनदीप सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से सेक्टर-79 की तरफ जा रहे थे। वह खुद भी अलग मोटरसाइकिल पर अपने भाई के पीछे-पीछे चल रहा था।
विज्ञापन

जब वे सेक्टर-69 स्थित दून स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आई एक आल्टो कार ने डॉ. गगनदीप की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में डॉ. गगनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉ. गगनदीप एक निजी अस्पताल में तैनात थे। सूचना मिलने पर थाना फेज-8 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आल्टो कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। परिजनों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed