फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A day before his birthday, a young man riding an Activa died in a collision with a Volvo bus, his passenger sitting injured.

Mohali News: वॉल्वो बस की टक्कर से बर्थडे से एक दिन पहले एक्टिवा सवार युवक की मौत, साथ बैठा घायल

Thu, 27 Jun 2024 06:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
A day before his birthday, a young man riding an Activa died in a collision with a Volvo bus, his passenger sitting injured.
मोहाली। मोहाली फेज-1 में ओल्ड बैरियर पर ढोला वालां चौक के पास चंडीगढ़ से रॉन्ग साइड आ रही एक यूपी नंबर की वॉल्वो बस ने एक्टिवा सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल युवक जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में भर्ती है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान 27 वर्षीय सुखविंदर सिंह निवासी गांव लदियाड़ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। उसका शव फेज-6 की मोर्चरी में रखवाया गया है। वीरवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं, जो युवक इस हादसे में घायल हुआ है उसका नाम भी सुखविंदर हैं और वह मोहाली का रहने वाला है। दोनों दोस्त थे और उन्होंने फेज-6 में किराये पर कमरा लिया हुआ था। दोनों युवक सेक्टर-75 में एक फैक्टरी में काम करते थे। इस हादसे में बस चालक अपनी बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। जांच अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है। चालक की पहचान सुखप्रीत सिंह निवासी गांव कोठे वडिंग कोटकपुरा जिला फरीदकोट के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए, 279, 337, 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों युवक एक्टिवा पर मोहाली से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। देर रात ढोला वालां चौक के पास चंडीगढ़ से यूपी नंबर वॉल्वो बस का ड्राइवर अपनी बस रांग साइड लेकर आया और उसने तेज रफ्तार होने के चलते एक्टिवा सवार उक्त दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि कांगड़ा के रहने वाले सुखविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसके साथी सुखविंदर सिंह घायल हुआ था। बॉर्डर एरिया होने के चलते मौके चंडीगढ़ की पीसीआर पहुंची थी, जो एक युवक को पीजीआई और दूसरे को सेक्टर-16 के अस्पताल ले गए। जहां पीजीआई में सुखविंदर की मौत हो गई जबकि सेक्टर-16 में पहुंची दूसरे सुखविंदर सिंह को जीएचसीएच-32 में रैफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed