Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A councilor accused an AAP supporter of abusing him

Mohali News: पार्षद ने आप समर्थक पर लगाया गाली-गालौच करने का आरोप

Sat, 20 Sep 2025 11:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
A councilor accused an AAP supporter of abusing him
जीरकपुर। वार्ड नंबर-27 से कांग्रेसी पार्षद रेनू नेहरू ने आरोप लगाए हैं कि शुक्रवार देर रात आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े प्रताप विर्क और साथियों ने उसके घर के बाहर हंगामा कर गाली-गलौच की है। रेनू नेहरू ने कहा कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे 10 गाड़ियों में सवार होकर युवक उनकी कोठी के बाहर पहुंचे और ऊंची आवाज में गालियां देने लगे। उस समय वह घर पर अकेली थीं। पार्षद का दावा है कि इन युवकों की गाड़ियों में हथियार भी मौजूद थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित कर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

रेनू नेहरू के अनुसार करीब आधे घंटे तक गली में शोर शराबा और गाली-गलौच चलता रहा। पार्षद ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के प्रताप विर्क ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर उन्हें डराने की नीयत से यह सब किया, ताकि दबाव बना सकें। उन्होंने मांग की है कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करे। उन्होंने यह भी सवाल किया कि अगर उनके पति पवन नेहरू और उनके बेटे शुभम नेहरू पर किसी भी किस्म की कोई ऐसी मुसीबत आती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। उन्होंने यहां तक आरोप लगाया कि अगर एक पार्षद ही अपने घर में सुरक्षित नहीं है तो आम नागरिक कैसे सुरक्षित हो सकता है।
विज्ञापन

प्लाॅट का है विवाद
प्रताप विर्क ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि उनका इरादा किसी को डराने का नहीं था। विर्क ने बताया कि दो महीने पहले एक प्लॉट का दरवाजा पार्षद रेनू नेहरू के पति ने तोड़ा था, जिस पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। उनका कहना है कि ग्रेवाल नामक एक व्यक्ति जो खुद को नगर परिषद की अतिक्रमण हटाओ टीम का सदस्य बताता है, लोगों से वसूली करता है। इसी प्लॉट से संबंधित जानकारी मिलने पर उन्होंने सोढ़ी नामक एक व्यक्ति को फोन किया था कि यह सब न करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विर्क के अनुसार रात करीब 9 बजे ग्रेवाल ने उन्हें फोन कर मिलने को कहा और धमकाने जैसी बातें कीं। इसके बाद वह अपने कुछ साथियों के साथ ग्रेवाल से मिलने निकले थे। विर्क का कहना है कि वे पार्षद के घर पर कोई हंगामा करने नहीं गए थे, न ही उनके पास कोई हथियार था। विर्क ने यह भी बताया कि जब उन्हें ग्रेवाल का फोन आया, उसके पश्चात उन्होंने पुलिस को भी फोन किया था और इस संबंधी सारी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed