{"_id":"6b0c8ec731aceeef5807a1b3","slug":"a-case-of-fraud-has-been-registered-in-mohali-for-a-200-yard-plot-two-persons-have-been-named-mohali-news-c-71-1-spkl1025-149476-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली में दो सौ गज प्लॉट धोखाधड़ी का मामला दर्ज, दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली में दो सौ गज प्लॉट धोखाधड़ी का मामला दर्ज, दो नामजद
विज्ञापन
प्लॉट के स्वामित्व और हस्तांतरण से संबंधित दस्तावेज में जालसाजी करने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। प्लॉट से जुड़े विवाद में धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज तैयार करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आईटी सिटी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई फर्जी दस्तावेज के आधार पर प्लॉट पर अधिकार जताने की शिकायत मिलने के बाद की है। शिकायत के अनुसार मामला सेक्टर-82/83 स्थित दो सौ वर्ग गज के प्लॉट से जुड़ा है। प्लॉट के स्वामित्व और हस्तांतरण से संबंधित दस्तावेज में कथित तौर पर जालसाजी की गई। आरोपियों ने जाली दस्तावेज और हस्ताक्षरों के आधार पर प्लॉट पर अपना अधिकार जताने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में सतविंदर सिंह और प्रदीप ढाबा को नामजद किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले में जिला अटॉर्नी की कानूनी राय भी ली गई थी।
पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई
इस पूरे मामले की जांच हेड कांस्टेबल नवदीप सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अब प्लॉट से संबंधित सभी दस्तावेज की गहनता से जांच कर रही है। कथित लेनदेन और आरोपियों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है। शिकायत और संबंधित दस्तावेज की शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।