फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A case has been filed against a former bank manager for allegedly defrauding him of 18.50 lakh rupees under the guise of providing a loan of five crore rupees

Mohali News: पांच करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर 18.50 लाख ठगे, पूर्व बैंक प्रबंधक पर केस दर्ज

Tue, 25 Nov 2025 12:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against a former bank manager for allegedly defrauding him of 18.50 lakh rupees under the guise of providing a loan of five crore rupees
जीरकपुर। पांच करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर एक कारोबारी से 18.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। डेराबस्सी निवासी मुकेश वर्मा ने आरोप लगाया है कि पंचकूला निवासी मुनीष बडोला सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक ने अपने साथियों की मिलीभगत से उसे पांच करोड़ रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर भारी रकम हड़प ली। पुलिस ने मुकेश वर्मा के बयान पर आरोपी मुनीष बडोला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता मुकेश वर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी को विदेश से बड़ा ओवरसीज ऑर्डर मिला था। इसके लिए उनको तुरंत पांच करोड़ रुपये का बिजनेस लोन की जरूरत थी। इसी दौरान उनका संपर्क दविंदर सिंह से हुआ। उसने उन्हें मुनीष बडोला से मिलवाया। आरोप है कि बडोला ने अपने आपको फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़ा बताकर जल्द लोन मंजूर कराने का भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान सुदेश कुमार अरोड़ा और हिमांशु भी मौजूद थे। मुकेश के अनुसार लोन मंजूरी के नाम पर ‘हिडन चार्जेज’ के रूप में कई किश्तों में उनसे रकम ली गई। हिमांशु एक व्यक्ति को लीगल एडवाइजर बताकर उनके दफ्तर और गारंटर के घर वेरिफिकेशन के लिए भी लेकर आया था।
विज्ञापन

प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपियों ने दावा किया कि फाइल डिस्बर्समेंट में जा चुकी है, मगर बाद में उम्र का बहाना बनाकर लोन ठुकरा दिया गया। शिकायत में कहा गया है कि यह चारों व्यक्ति मिलकर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से रकम ऐंठने का काम करते हैं। उधर, पुलिस ने मुकेश वर्मा, जतीन वर्मा, शिवलाल आर्या, रामलाल व आरोपी सुदेश अरोड़ा, हिमांशु, दविंदर सिंह और मुनीश बडोला के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के सभी पहलुओं की जांच के बाद दस्तावेजों और लेनदेन की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed