{"_id":"6a0e1f0fe2ec48af5f04a418","slug":"a-car-parked-outside-a-house-was-set-on-fire-and-the-bike-rider-was-caught-on-cctv-mohali-news-c-16-1-pkl1093-1025393-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार युवक
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली स्थित गुलमोहर ट्रेंड सोसाइटी में मंगलवार देर रात सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई। दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने एक घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर उसमें आग लगा दी। सूचना मिलने पर ढकोली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार सोसाइटी निवासी मनजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह अपनी कार घर के बाहर खड़ी की हुई थी। देर रात करीब तीन बजे बाइक पर आए दो नकाबपोश युवक कार के आसपास घूमते दिखाई दिए। कुछ देर बाद एक युवक ने किसी भारी वस्तु से कार का शीशा तोड़ दिया और वाहन के अंदर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
कार से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत मनजीत सिंह को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पानी और मिट्टी की मदद से काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार का अगला हिस्सा और अंदर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था।
विज्ञापन
घटना के बाद सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें पूरी वारदात कैद मिली। फुटेज में दोनों युवक कार के पास आते और आग लगाकर भागते दिखाई दे रहे हैं।