फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A bullet fired from a licensed revolver struck a friend in the head, his condition is critical

Mohali News: लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली दोस्त के सिर में लगी, हालत गंभीर

Mon, 22 Sep 2025 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
A bullet fired from a licensed revolver struck a friend in the head, his condition is critical
खरड़। सन्नी एनक्लेव में एक घर में रविवार रात 2:00 बजे दोस्तों के बीच चल रही पार्टी के दौरान गोली चलने से 20 वर्षीय एक नौजवान भूपेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। भूपेंद्र सिंह को तुरंत उसके दोस्त मैक्स अस्पताल लेेकर गए। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह निवासी गुरु गोविंद सिंह नगर लुधियाना पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में दाखिला लेने के लिए पिछले हफ्ते चंडीगढ़ आया था।
विज्ञापन

यहां दोस्त गुरिंदर सिंह के मकान नंबर 10076 बाजवा विला सन्नी एनक्लेव सेक्टर-125 खरड़ में अपने एक अन्य दोस्त अनुराग सिंह हाल निवासी मकान नंबर-104 पालम एनक्लेव मोरिंडा के साथ रह रहा था। रात को यह तीनों कुछ अज्ञात दोस्तों के साथ देर रात तक पार्टी कर रहे थे। इस दौरान अनुराग सिंह ने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लिया। साथ बैठे दोस्तों ने जब रिवाल्वर दिखाने को कहा तो अनुराग ने रिवाल्वर से मैगजीन निकालकर खाली रिवाल्वर अपने दोस्तों को पकड़ा दिया।
विज्ञापन

देखने के बाद दोस्तों ने रिवाल्वर वापस अनुराग ठाकुर को दे दिया। अनुराग ठाकुर वापस मिले रिवाल्वर में जैसे ही मैगजीन दोबारा लोड करने लगा तो अचानक गोली चल गई जो साथ बैठे भूपेंद्र सिंह के माथे में जा लगी और सर में धंस गई। गोली लगते ही भूपेंद्र सिंह लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। उसके साथी उसे तुरंत मोहाली मैक्स अस्पताल ले गए। पार्टी में शामिल एक दोस्त जसकरण सिंह निवासी जंडपुर ने सुबह 3:00 बजे भूपेंद्र सिंह के पिता जगजीत सिंह को फोन पर इस घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलने की सूचना पाते ही पिता जगजीत सिंह मैक्स अस्पताल मोहाली पहुंचे। सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी में तैनात एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि पिता जगजीत सिंह की शिकायत पर अनुराग सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अनुराग सिंह घटना के बाद अपनी रिवॉल्वर समेत भाग गया है। उसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापा मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed