फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A board of three doctors conducted the post-mortem; the gangster had five bullets in his chest.

Mohali News: तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, गैंगस्टर की छाती में लगी पांच गोलियां हो गईं थीं पार

Thu, 18 Dec 2025 11:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
A board of three doctors conducted the post-mortem; the gangster had five bullets in his chest.
डेराबस्सी। सोहाना में कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा ब्लाचौरिया को गोली मारने के मामले में एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर हरपिंदर सिंह उर्फ मिड्डी वासी नौशहरा पशुआ तरनतारन का वीरवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कर दिया गया। लैहली में हुए मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता कम ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में तीन डॉक्टरों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। ढाई घंटे चले इस पोस्टमार्टम की पूरी वीडियोग्राफी करवाई गई। डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार हरपिंदर सिंह की छाती में पांच गोलियां लगी थीं, यह सारी आर-पार हो गई थीं। पोस्टमार्टम के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी पुलिस बल अस्पताल में तैनात थी। मृतक हरपिंदर सिंह का शव लेने उसके दादा पहुंचे थे। शव लेने के बाद परिजन सीधे अपने घर की ओर निकल गए। इस दौरान हुई गोलीबारी में दो पुलिस हवलदारों को भी गोलियां लगी थीं। इनमें एक गुलाब सिंह था, जिसकी टांग में गोली लगने के बाद आर-पार हो गई थी। दूसरे हवलदार कुमार शर्मा ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी होने के कारण गोली लगने से बच गए। गुलाब सिंह का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसकी हालत खतरे से बाहर है। हरपिंदर सिंह पर राणा ब्लाचौरिया का कत्ल करने वाले शूटर्स को वारदात को अंजाम देने के बाद भगाने और वारदात को अंजाम देने में मदद करने का आरोप था। पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड अशदीप सिंह को उसी वक्त दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था, जब वह देश छोड़कर भागने की फिराक में था। अशदीप की निशानदेही पर पुलिस ने हरपिंदर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए लालड़ू के लेहली की घेराबंदी की थी। इस दौरान उसने ऑटोमेटिक पिस्तौल जिग्ना से पुलिस पर हमला कर किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed