फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A bloody clash between two groups over a religious site in village Chhat left eight people injured

Mohali News: गांव छत में धार्मिक स्थल को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प, 8 लोग घायल

Mon, 22 Sep 2025 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
A bloody clash between two groups over a religious site in village Chhat left eight people injured
जीरकपुर। रविवार को गांव छत में एक धार्मिक स्थल को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसमें दो गुटों के बीच हुई झड़प में कुल आठ लोग घायल हो गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों गुटों के लोग एक दूसरे पर कस्सी व डंडों से वार करते नजर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। हमले में किसी का सिर फटा है तो किसी की आंख पर चोटें आई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव छत्त में एक जगह को लेकर दो समुदायों के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। एक गुट वहां मंदिर बनाना चाहता है, जबकि दूसरा गुट इसका विरोध कर रहा है। रविवार को एक पक्ष ने वहां क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया और उसकी तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दूसरे गुट के कुछ लोग वहां माथा टेकने पहुंचे, इसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई। घटना के बाद दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। पहले गुट के सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनके गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था, तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां माथा टेकने आए। जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने हमला कर दिया। सुखविंदर का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग इस जगह पर धार्मिक स्थल बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इस हमले में उनके तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे गुट के सुखविंदर सिंह (अलग व्यक्ति) ने बताया कि वे गड़रिया समाज से संबंधित हैं। वहां उनके पूर्वजों का माथा टिकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे माथा टेकने गए तो उन पर हमला कर दिया गया। दूसरे गुट के एक और सदस्य प्रिंस ने कहा कि वे निहत्थे थे, जबकि हमला करने वालों के पास कुदाल (कस्सी) जैसे हथियार थे। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं से भी मारपीट की गई और उनके पांच लोग घायल हुए हैं। एक महिला सुनीता ने बताया कि वे जैसे ही गेट के पास पहुंचे, उन पर हॉकी, लाठी और कुदाल से हमला कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गांव छत्त के मामले की जानकारी मिली है, अभी घायल हुए लोग अस्पताल में भर्ती है। मामले की जांच की जा रही है उनके बयान दर्ज कर आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी। - सतिंदर सिंह, एसएचओ जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed