{"_id":"55-17929","slug":"Mohali-17929-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू-चंडीगढ़ में लगेगा इलेक्ट्रिकल ग्रिड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू-चंडीगढ़ में लगेगा इलेक्ट्रिकल ग्रिड
Mohali
Updated Wed, 17 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
मोहाली। सरकार ने मुल्लांपुर में बसाए जा रहे न्यू-चंडीगढ़ को विकसित करने की दिशा में पूरे योजनाबद्ध ढंग से काम शुरू कर दिया है। लोगों की आवाजाही की सुविधा के लिए रोड नेटवर्क मजबूत करने के साथ ही बिजली की समस्या को दूर करने की दिशा में प्रयास शुरू किए गए हैं। इसके तहत इलेक्ट्रिकल ग्रिड लगाने की तैयारी की गई। ग्रिड के लिए मुल्लांपुर में जगह की निशानदेही भी जा चुकी है। अगर सब कुछ सही रहा तो आने वाले दिनों में इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक मुल्लांपुर में इलेक्ट्रिकल ग्रिड स्टेशन बनाने के लिए 5.25 एकड़ की जगह की निशानदेही की गई। इसके साथ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लागने की योजना भी प्रस्तावित है। पंजाब हाउसिंग एंड अर्बन डिपार्टमेंट के अधिकारियों के मुताबिक जल्दी प्रोजेक्ट के लिए जमीन एक्वॉयर की प्रक्रिया शुरू होगी। दिसंबर तक इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। जानकारों की मानें तो ग्रिड स्थापित होने से काफी हद तक मुल्लांपुर उससे जुड़े इलाकों में बिजली की समस्या का हल हो जाएगा। इसके अलावा इसी ग्रिड से गमाडा द्वारा शुरू किए गए नए प्रोजेक्टों को भी लाइट मिलेगी।
गौरतलब है कि उक्त इलाके का मास्टर प्लान बना हुआ है। उसी के मुताबिक इलाके में निर्माण कार्य चल रहा है। गमाडा इलाके को विकसित कर रहा है। यह एरिया चंडीगढ़ से बिल्कुल साथ लगता है। जिसके चलते लोगों में भी काफी प्रिय है। इसके साथ ही सिसवां डैम भी है। जिसके सरकार चंडीगढ़ की सुखना लेक की तर्ज पर विकसित करने की योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन से मेडिसिटी तक बनाने की योजना
न्यू-चंडीगढ़ को सरकार को पूरी प्लानिंग से विकसित कर रही है। यहां पर मेडिसिटी-1 बसाने के साथ ही मेडिसिटी-2 को बसाने की तैयारी शुरू हो गई। इसके अलावा इको सिटी फेज-2, एजुकेशन सिटी भी न्यू-चंडीगढ़ की शान बनेगी। कई फाइव और सेवन स्टर होटेल भी यहां शुरू होने की उम्मीद है। पीसीए द्वारा क्रिकेट स्टेडियम भी न्यू-चंडीगढ़ में ही बनाया जाएगा। इसके लिए जगह एक्वॉयर हो चुकी है।