फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   एनआरआई बहन के मकान पर भाई का कब्जा ?

एनआरआई बहन के मकान पर भाई का कब्जा ?

Wed, 17 Jul 2013 05:34 AM IST
Mohali
Mohali Updated Wed, 17 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
मोहाली। एनआरआई महिला ने सगे भाई पर कोठी कब्जाने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में थाना मटौर में शिकायत भी दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-71 की कोठी नंबर 3098 की मालकिन नरिंदर कौर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उसके भाई परमिंदर सिंह ने एक अकाली नेता की शह पर उनके घर पर कब्जा कर लिया है। नरिंदर कौर ने बताया वह कई सालों से अमेरिका में रहती हैं। दस साल पहले उनके पति दलबीर सिंह ने वहां से पैसे भेजकर उनकी मां कुलदीप कौर के नाम पर प्लॉट खरीदा था। फिर पैसे भेजे, जिससे कुलदीप कौर ने तीन मंजिला मकान बनाया। इसकी एक मंजिल किराए पर है, एक मंजिल पर नरिंदर कौर की बहन बलजीत कौर रहती हैं। ग्राउंड फ्लोर पर नरिंदर कौर ने अपना सामान रखा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि अप्रैल-10 में परमिंदर सिंह ने ग्राउंड फ्लोर के ताले तोड़ कर कब्जा कर लिया। उसकी मां कुलदीप कौर ने इसकी शिकायत मटौर पुलिस में की, थाने में राजीनामा हुआ। परंतु अगले दिन मकान खाली करने के बजाय परमिंदर सिंह ने कोर्ट केस कर दिया।

कुलदीप कौर ने भी कब्जा छुड़ाने को केस कर दिया। 2011 में कुलदीप कौर ने मकान की रजिस्ट्री अपने जवाई (नरिंदर कौर के पति) दलबीर सिंह के नाम कर दी। अप्रैल-13 में दलबीर सिंह ने यहां आकर कब्जा छुड़ाने के लिए मटौर थाने में शिकायत दी। फिर उन्हें काम से लौटना पड़ा, तो नरिंदर कौर यहां आई। परंतु अभी तक पुलिस ने कुछ नहीं किया। उधर, परमिंदर सिंह का कहना था कि उसकी मां कुलदीप कौर ने मौखिक तौर पर बंटवारा कर मकान उसे दे दिया था। अब इसे लेकर अदालत में केस चल रहा है, इसलिए नाजायज कब्जे का आरोप गलत है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed