फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   हादसों में बीटेक के छात्र सहित दो की मौत

हादसों में बीटेक के छात्र सहित दो की मौत

Fri, 17 May 2013 05:30 AM IST
Mohali
Mohali Updated Fri, 17 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खरड़। क्षेत्र में हुई दो विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं मेें बीटेक छात्र सहित दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा लांडरां रोड खरड़ में शिवालिक सिटी के गेट के सामने वीरवार सुबह करीब 9:30 बजे हुई। जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि दोआबा कालेज में बीटेक चौथे सेमेस्टर का पासआउट छात्र गांव रुड़की पुख्ता निवासी 20 वर्षीय सतबीर सिंह वीरवार सुबह बाइक से अपनी बहन के घर लांडरां जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्राले ने उसे कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सतबीर छह बहनों का इकलौता भाई था। घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के जीजा बलबीर सिंह के बयान पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के अलावा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना गांव खानपुर के निकट सुबह 6:30 बजे की है। गांव खानपुर निवासी 44 वर्षीय भूपिंदर सिंह बाइक से अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी बीच सड़क पार करते समय लुधियाना की ओर से आ रही कार ने उसे सामने से टक्कर मार दी, जिसमें भूपिंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल खरड़ लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह कार गांव ओजला, गुरदासपुर निवासी बलदेव राज चला रहा था। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed