{"_id":"55-16882","slug":"Mohali-16882-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की कंपनी बनाएगी पूरब अपार्टमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की कंपनी बनाएगी पूरब अपार्टमेंट
Mohali
Updated Fri, 17 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के पहले बहुमंजिला प्रोजेक्ट पूरब अपार्टमेंट का बहुत जल्द निर्माण शुरू हो जाएगा। काफी जद्दोजहद के बाद दिल्ली की एक कंपनी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करेगी। सेक्टर-88 में बनाए जा रहे पूरब अपार्टमेंट प्रोजेक्ट के पहले चरण में 1620 फ्लैट बनाए जाएंगे।
पूरब अपार्टमेंट गमाडा के सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में से एक है। पहली बार गमाडा 15 मंजिला फ्लैट बनाने जा रहा है। इस काम में किसी तरह की दिक्कत न आए, इसलिए गमाडा ने मुंबई की एक कंपनी को तकनीकी कंसल्टेंट नियुक्त किया था, जिसकी देखरेख में फ्लैट निर्माण की प्रक्रिया करवाई गई। इसके लिए गमाडा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों से आवेदन मांगे थे, जिसके तहत देश की चार नामी कंपनियां एलएंडटी, सपुरजी पोलनजी, नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी और सिम्प्लेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर ने रुचि दिखाई। तकनीकी और फाइनांशियल बिड के बाद पूरब अपार्टमेंट के निर्माण की जिम्मेदारी सिम्प्लेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को सौंपी गई है। गमाडा ने कंपनी को लेटर ऑफ इंटेंट जारी कर दिया है। अब बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
पहले चरण में यहां 1620 फ्लैट बनाए जाएंगे। इनमें वन बेडरूम, टू बेडरूम और थ्री बेडरूम फ्लैट शामिल हैं। इनके ले-आउट प्लान पहले ही तैयार कर लिए गए हैं। सभी फ्लैटों का फ्रंट पूर्व की तरफ होगा और पाइपलाइन से एलपीजी गैस की सप्लाई की जाएगी। पूरब अपार्टमेंट में न तो पावर कट की समस्या आएगी और न ही पार्किंग की। दोनों सुविधाओं के अलावा सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए जाने हैं।
विज्ञापन
27 महीने में पूरा होगा काम
गमाडा ने सिम्प्लेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरब अपार्टमेंट का काम सौंपने के साथ ही कई शर्तें भी रख दी हैं। कंपनी को निर्धारित 27 महीने के अंदर पूरा निर्माण कार्य मुकम्मल करना होगा। पहले गमाडा ने दिसंबर-14 तक निर्माण पूरा करने की योजना बनाई थी, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते इसमें कुछ देरी हो जाएगी। अब पूरब अपार्टमेंट का काम अगस्त-15 तक पूरा होने की उम्मीद है। उसके बाद लोगों को फ्लैट सौंप दिए जाएंगे। गमाडा अधिकारी हर चरण के निर्माण पर नजर रखेंगे। साथ ही मीटिंग करके रिव्यू भी किया जाएगा। अगर किसी भी चरण पर कंपनी द्वारा निर्माण प्रक्रिया में ढील नजर आई तो पेमेंट रोका जाएगा।
1620 फ्लैट बनेंगे
टाइप-1 - 300 फ्लैट
टाइप-2 - 600 फ्लैट
टाइप-3 - 720 फ्लैट