{"_id":"55-16777","slug":"Mohali-16777-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने किया सेल्स टैक्स दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने किया सेल्स टैक्स दफ्तर पर प्रदर्शन
Mohali
Updated Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मोहाली। शहर के दुकानदारों ने वीरवार को व्यापार मंडल की अगुवाई में सेक्टर-68 स्थित सेल्स टैक्स कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।
व्यापारियों ने कहा कि वीरवार को सेल्स टैक्स अधिकारियों ने फेज-9 की मार्र्केट में दुकानदारों से जबरन टैक्स वसूली की। जिसके विरोध में मार्केट बंद कर दी गई थी। आज भी सुबह दुकानदारों द्वारा मार्केट बंद करके पहले रोष प्रदर्शन किया। फिर व्यापार मंडल के साथ विभाग के सेक्टर-68 स्थित दफ्तर पहुंचे। धरने के दौरान मंडल के प्रधान कुलवंत सिंह चौधरी ने सेल्स टैक्स की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ कारवाई की मांग की। मौके पर व्यापारियों ने अकाली दल के हलका इंचार्ज बलवंत सिंह रामूवालिया को फोन पर इस मामले की पूरी जानकारी दी। जिस पर रामूवालिया ने भरोसा दिया कि किसी भी व्यापारी से जबरन वसूली नहीं होने दी जाएगी। प्रदर्शन के दौरान मंडल के एक दल ने सहायक कर एवं आबकारी कमिश्नर श्रीमती बराड़ से मिलकर मांग की कि जबरन टैक्स वसूली की जाए। बराड़ ने दल को कहा कि किसी भी अधिकारी को जबरन वसूली के लिए नहीं कहा गया और व्यापारी सैल्फ एसेसमेंट के हिसाब से अपना टैक्स जमा कराएं। उन्होंने कहा कि वीरवार को फेज-9 में जिन दुकानदारों के साथ अधिकारियों ने धक्का किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर शीतल सिंह, मनेाज वर्मा, सरबजीत सिंह, जीएस पाल समेत फेज-9 की मार्केट के दुकानदार और मंडल के सदस्य मौजूद थे।