{"_id":"55-16273","slug":"Mohali-16273-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसाखी के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसाखी के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला
Mohali
Updated Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मोहाली। बैसाखी के उपलक्ष्य में वीरवार को गुरुद्वारा तालमेल कमेटी की ओर से शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। फेज पांच स्थित गुरुद्वारा साहिबवाड़ा से पंज प्यारों की अगुवाई और गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में निकाले गए नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। वहीं गतका पार्टी ने अपने जौहर दिखाए और पाइप बैंड ने भी इसमें भाग लिया। पालकी साहिब को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया था।
नगर कीर्तन फेज पांच गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर फेज पांच के रिहायशी इलाके से मार्केट होता हुआ शॉपिंग स्ट्रीट पहुंचा। वहां से बोगनविलिया पार्क, फेज चार गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा, डिप्लास्ट चौक, फेज एक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, डीसी ऑफिस, फ्रेंको लाइट प्वाइंट, फेज दो स्थित गुरुद्वारा साहिबजादा अजीत सिंह, ज्ञान ज्योति स्कूल, फेज दो कम्युनिटी सेंटर, मदनपुरा चौक, गुरुद्वारा श्री रामगढ़िया सभा, फेज-3बी1, गुरुद्वारा श्री साचा धन साहिब, फेज-3बी2 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर-70, संत ईशर सिंह स्कूल, फेज 7-8 लाइट प्वाइंट होता हुआ गुरुद्वारा अंब साहिब में संपन्न हुआ।
नगर कीर्तन के स्वागत के लिए संगत द्वारा जगह-जगह लंगर लगाए गए। फेज पांच की मार्केट के दुकानदारों द्वारा पंज प्यारों को सिरोपे भेंट किए गए। इस मौके पर एसजीपीसी मेंबर हरदीप सिंह, गुरुद्वारा तालमेल कमेटी के प्रधान हरदयाल सिंह मान, महिंदर सिंह सैनी, बलदेव सिंह मल्ली, जोधबीर सिंह शेरगिल, अमरीक सिंह मोहाली, राजा मोहाली, जेपी सिंह, नसीब सिंह संधू, महिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, मलकीत सिंह खालसा, दलीप सिंह मल्ली, लखविंदर सिंह, रजिंदर सिंह मान, संतोख सिंह, बलविंदर सिंह टोहड़ा भी मौजूद थे।